बनारस आरक्षण केंद्र से टिकट दलाल गिरफ्तार, 11,900 रुपये के टिकट बरामद
सीआईबी वाराणसी और आरपीएफ बनारस की संयुक्त टीम ने बनारस आरक्षण केंद्र से एक टिकट दलाल कुंवर विक्रांत को गिरफ्तार ...और पढ़ें

बनारस आरक्षण केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल गिरफ्तार, हजारों के टिकट बरामद।
HighLights
बनारस आरक्षण केंद्र से टिकट दलाल कुंवर विक्रांत गिरफ्तार।
11,900 रुपये के लाइव ओपनिंग टिकट व नकदी बरामद।
वाईटीएसके एजेंट की आड़ में अवैध दलाली का खुलासा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीआईबी वाराणसी और आरपीएफ बनारस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनारस आरक्षण केंद्र से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11,900 रुपये कीमत के लाइव ओपनिंग टिकट बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर आज सुबह बनारस आरक्षण केंद्र पर छापेमारी की गई। मौके से कुंवर विक्रांत पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी तुलसीपुर, मंडुवाडीह को पकड़ा गया। उसकी उम्र 37 वर्ष है।
पूछताछ में सामने आया कि वह रेलवे आरक्षित टिकटों की अवैध दलाली कर रहा था।
वह वाईटीएसके का अधिकृत एजेंट है और एजेंसी की आड़ में अधिक टिकट बनाकर यात्रियों को अधिक दाम पर बेचता था।टीम ने उसके पास से यात्रा शेष टिकटों के अलावा एक सैमसंग गैलेक्सी एस2 अल्ट्रा मोबाइल और 1,400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में सीआईबी निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल शिव प्रसाद सोनी और आरपीएफ पोस्ट बनारस के उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव व कांस्टेबल हरेन्द्र यादव शामिल रहे।
