विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्त‍िक मास भर बाबा काशी व‍िश्‍वनाथ की शयन आरती में सजेंगी दीपों की लड़‍ियों, पव‍ित्र मास भर व‍िव‍िध आयोजन

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 10:49 AM (IST)

काशी विश्वनाथ मंदिर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। आज 26 अक्टूबर ...और पढ़ें

HighLights

  1. काशी विश्वनाथ में कार्तिक मास के विशेष आयोजन।

  2. सप्तऋषि आरती के समय भव्य दीपमाला श्रृंगार।

  3. दीपों की रोशनी में बाबा का अलौकिक स्वरूप।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कार्त‍िक मास की शुरुआत के साथ ही काशी में पर्वों की श्रंखला शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में व‍िभ‍ि‍न्‍न मठों मंदि‍रों में व‍िशेष आयोजनों का दौर शुरू हो चुका है।  

वहीं कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार आज 26 अक्टूबर से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सप्तऋषि आरती के समय बाबा श्री काशी विश्वनाथ का भव्य दीपमाला श्रृंगार किया जाएगा।

सप्तऋषि आरती के दौरान गर्भगृह को सैकड़ों दीपों से सजाया जा रहा है। दीपों की रोशनी में बाबा का फूल-मालाओं और बाघांबर से सजा स्वरूप अलौकिक लग रहा है। मान्यता है कि कार्तिक माह में भगवान शिव को दीप अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

कार्तिक मास को भगवान शिव और विष्णु दोनों का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दीपमाला श्रृंगार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में सुरक्षा और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है।