शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
आजमगढ में गैस पर खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में आग लगने से धमाका, तीन झुलसे

Publish Date:Fri, 05 Apr 2019 11:09 AM (IST)Author: Abhishek Sharma
आजमगढ़ में महराजगंज ब्लाक के मोतीपुर गांव में सुबह गैस पर खाना बनाते वक्त रसोई गैस में आग लगने से धमाका हो गया।
आजमगढ़, जेएनएन। गर्मी शुरु होते ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो गया है। इसी कड़ी में महराजगंज ब्लाक के मोतीपुर गांव में सुबह गैस पर खाना बनाते वक्त रसोई गैस में आग लगने से सिलेंडर में धमाका हो गया। इसमें तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लाया गया। जहां पर उनका प्रथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों में कुसुम देवी (50) पत्नी शिवचंदर राजभर, रविन्द्र (25) व दीपिका (7) हैं।