चंदौली में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सैयदराजा नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी किशोर को जिंदा जलाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तीन आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 10:12 PM (IST)
चंदौली, जेएनएन। सैयदराजा नगर के वार्ड 12 निवासी 17 वर्षीय किशोर खालिक अंसारी को जिंदा जलाने की अफवाह फैलाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में गिरफ्तारी के बाबत जानकारी दी।
कहा सैयदराजा नगर के वार्ड नंबर 11 किदवई नगर निवासी जाहिद, इलिया कस्बा निवासी गुड्डू सोनकर व एक राष्ट्रीय पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शहाबगंज थाना क्षेत्र के अमरसीपुर गांव निवासी आजम ने किशोर के जलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भ्रामक पोस्ट शेयर किए थे। मृतक के पिता ने मीडिया को बयान दिया था कि जय श्रीराम का नारा नहीं लगाने पर उसके पुत्र को दबंगों ने ङ्क्षजदा जला दिया। ऐसा बयान देने के लिए भी आरोपितों ने ही उकसाया था। कहा था कि इससे परिवार को लाभ होगा। संप्रदाय विशेष के लोग मदद को आगे आएंगे। एसपी ने कहा सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने जाहिद को बगही पुल, आजम व गुड्डू को भतीजा मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि किशोर सैयदराजा के समीप सरैया गांव स्थित काले खां की मजार पर जादू-टोना सीखने जाता था। 28 जुलाई की भोर में भी मजार पर जादू सीखने गया था। इसी दौरान शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। एसपी ने कहा कि अब तक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस की चार टीमें मामले की छानबीन कर रही हैं। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। कहा सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। घटना को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें