बनारसियों को पसंद आ रही यह बजट कार, नवरात्र के पांच दिन में ही 900 कारें बिक गईं, हजारों में जा पहुंची गाड़ियों की बुकिंग
नवरात्र के शुरुआती पांच दिनों में वाराणसी में करीब 900 कारों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की तुलना ...और पढ़ें

वाराणसी में नवरात्र पर कारों की बंपर बिक्री, 5 दिन में 900 गाड़ियां बिकीं।
HighLights
नवरात्र के पहले 5 दिन में 900 कारें बिकीं।
पिछले साल से 23% अधिक बिक्री दर्ज की गई।
वैगन-आर, फ्रोंक्स और पंच की सर्वाधिक मांग।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस में नवरात्र के साथ ही नए वाहन घर लाने की रौनक बढ़ गई है। शोरूमों में कहीं परिवार के साथ पहुंचे ग्राहक छोटी कारों के माडल देख रहे हैं तो कहीं एसयूवी की खूबियां और कीमत पूछ रहे हैं।
गाड़ी पसंद आने पर बुकिंग और डिलीवरी की तैयारी भी चल रही है। नवरात्र के शुरुआती पांच दिनों में ही बनारस में करीब 900 कारें बिक चुकी हैं। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बिक्री में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बुकिंंग हजारों में है तो वेटिंंग भी चुनिंंदा माडलों पर लंबी हो चली है।
बाजार की रफ्तार को देखते हुए इस बार कारों की बिक्री हजार का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता के अनुसार, ग्राहक बजट और रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखकर कारें पसंद कर रहे हैं। छोटी पेट्रोल कारों की मांग ज्यादा है, जबकि इलेक्ट्रिक कारों को लेकर भी ग्राहकों में रुचि बनी हुई है।
वैगन-आर सबसे आगे, फ्रोंक्स और पंच की भी मांग
नवरात्र में बिकने वाली कारों में वैगन-आर सबसे आगे रही। इसकी 180 कारें बिकीं। फ्रोंक्स की 105, पंच की 90, डिजायर और ग्रैंड विटारा की 80-80, स्कार्पियो की 70, स्विफ्ट की 65, नेक्सन की 55, एक्सयूवी 700 की 50, क्रेटा की 40, सेल्टोस की 35, सोनेट की 30 और वेन्यू की 20 कारें बिकीं। मॉडलवार आंकड़ों के अनुसार छोटी कारों के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी भी ग्राहकों की पसंद में शामिल हैं।
ईवी की मांग, पेट्रोल कारों को प्राथमिकता
इलेक्ट्रिक कारों को लेकर ग्राहकों में रुचि है, लेकिन रोजाना इस्तेमाल के लिए अभी पेट्रोल माडल अधिक पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहक कीमत, उपयोग और अपनी जरूरत को ध्यान में रखकर फैसला ले रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक कारों की मांग बनी हुई है, लेकिन फिलहाल पेट्रोल कारों की बिक्री अधिक है।
इस नवरात्र कार बाजार में अच्छा उत्साह दिख रहा है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ग्राहक त्योहार पर गाड़ी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं
संजय गुप्ता, अध्यक्ष, वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन
