विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में डीवीआर के चक्कर में उठा ले गए वाईफाई का राउटर, चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद

By Anoop AgrahariEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 03:53 PM (IST)

वाराणसी के सिगरा स्थित एसएन रेफ्रिजरेशन दुकान से लाखों की चोरी करने वाले छह चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

वाराणसी में रेफ्रिजरेशन दुकान से लाखों की चोरी, डीवीआर के लिए वाईफाई राउटर भी ले गए चोर।

वाराणसी में रेफ्रिजरेशन दुकान से लाखों की चोरी, डीवीआर के लिए वाईफाई राउटर भी ले गए चोर।

HighLights

  1. सिगरा में एसएन रेफ्रिजरेशन दुकान से लाखों की चोरी।

  2. पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया।

  3. चोर डीवीआर के चक्कर में वाईफाई राउटर भी ले गए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिगरा थानांतर्गत फातमान रोड स्थित एसएन रेफ्रिजरेशन नामक दुकान से चोरों ने 25 से 30 हजार रुपए नकदी सहित लाखों रूपए का माल समेटने वाले छह चोरों को सिगरा पुलिस ने मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मैदान से गिरफ्तार कर लिया।

उनकी निशानदेही पर 12 हजार 30 रुपए नकदी, एक ई-रिक्शा, 21 किलो ग्राम तांबे का पाइप, एक बंडल केबल तार, लैपटॉप एवं एक जोड़ी जूता बरामद हुआ है। प्रकरण के अनुसार दो दिन पूर्व पांडेयपुर में नई बस्ती क्षेत्र निवासी मोहम्मद टीपू ने सिगरा थाने में लिखित शिकायत की।

शिकायती पत्र में बताया कि रोजाना की भांति वह दस अक्टूबर की शाम अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। शनिवार को सुबह पहुंचे टीपू को दुकान का ताला टूटा मिला। कैश काउंटर में रखे 25 से 30 हजार रुपए गायब थे, जबकि 140 किलो कीमती तांबे का तार और लैपटॉप नहीं था।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी चेतगंज शुभम जैन ने बताया कि घटना के बाद चोर डीबीआर के चक्कर में दुकान का वाईफाई का राउटर उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे की मदद से लल्लापुरा क्षेत्र निवासी ईमरान उर्फ इम्मू, मेराज अंसारी, आमिर अंसारी, प्रिंस चौरसिया, साहजेब और राशिद खान को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।