चोरो ने बंद मकान से लाखों का माल उड़ाया, घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र के शिवदासपुर सिंधोरीया कॉलोनी निवासी अशोक सिंह के बंद मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरों ने उड़ा दिए।
वाराणसी, जेएनएन। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर सिंधोरीया कॉलोनी निवासी अशोक सिंह के बंद मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरों ने उड़ा दिए। घटना के बाद से क्षेत्र सनसनी फैल गयी है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार अशोक सिंह कालिका धाम इंटर कॉलेज सेवापुरी में प्रवक्ता के पद पर है इनके दो पुत्र प्रवीण रंजन सिंह व अश्वनी सिंह है जिनकी शादी हो चुकी है पुत्र अश्वनी के अनुसार यह लोग परिवार सहित लॉकडाउन के पहले मार्च में अपने गांव जंसा चले गए और बीच बीच मे आकर घर देख जाते थे, गुरुवार की सुबह कॉलोनी के ही एक व्यक्ति ने देखा की इनके घर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है इन लोगों ने अशोक सिंह को सूचना दी जिसपर अशोक सिंह पूरे परिवार सहित घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी मौके पर अश्वनी सिंह ने बताया की चोर आलमारियों का ताला तोड़ कर एक लाख 28 हजार नगद व सोने की अंगूठी 11, सोने की चेन 2, सोने का लॉकेट 3, कान का टाप्स 6, चांदी का पायल 12, पैजनी 2 व चांदी के अन्य सामान तथा 4 कलाई घड़ी, 32 इंच एलईडी टीवी उठा ले गए घर पहुंची महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। घर के सभी कमरे के आलमारी के ताले टूटे हुए है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने फ्रिज से चॉकलेट व किचेन से काजू बादाम भी खाए।
वृद्धा का मिला शव
कोतवाली थाना क्षेत्र के मैदागिन पेट्रोल पंप के बगल में ट्राली चालक चुन्नू कसेरा 60 वर्षीय का शव संदिग्ध अवस्था में गुरुवार को सुबह मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि चुन्नू कसेरा विगत कई सालों से इसी मैदागिन चौराहे पर अपना छोटा आशियाना बनाकर रहता था। और दिनभर ट्राली चला कर अपनी जीविका चलाता था। इधर कई दिनों से उसकी तबीयत खराब होने से आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई लेकिन क्षेत्र में लोगों को डर व्याप्त है। कि ट्राली चालक की मौत बीमारी से हुई या कोरोना के चलते हुई है।