विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना का ह‍िसाब बताने वाला कोई नहीं, एक दूसरे से ‘का हो, का स्थिति बा’ की पूछताछ

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 03:06 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 03:29 PM (IST)

वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान सूचनाओं की कमी से समर्थकों और मीडिया में बेचैनी दिखी। प्रशासन की ...और पढ़ें

HighLights

  1. वाराणसी एमएलसी चुनाव मतगणना में सूचनाओं का अभाव।

  2. समर्थकों, मीडियाकर्मियों को अपडेट नहीं मिल रहे थे।

  3. प्रशासन की रणनीति से पारदर्शिता पर सवाल उठे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। चुनाव की मतगणना ऐसी क‍ि सभी का द‍िमाग चकरघ‍िन्‍नी बना हुआ है। प्रशासन की रणनीति के आगे स्‍थ‍ित‍ि यह है क‍ि भीतर क्‍या हो रहा है बाहर कुछ पता नहीं। क‍ितने राउंड में क्‍या हुआ, कोई जानकारी नहीं, बस चल रहा है भीतर। हालांक‍ि प्रशासन‍िक सूत्रों के अनुसार मतों की बंडल‍िंंग जारी है, शाम से रुझान प्राप्‍त होने लगेगा।  

पहड़िया स्थित लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी परिसर में मंगलवार को एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान अजीब स्थिति देखने को कवरेज करने वालों से लेकर उम्‍मीदवा समर्थकों में देखने को मिली। मतगणना स्थल पर पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों को उम्मीद थी कि हर बार की तरह एनाउंसमेंट होगा और यहां उन्हें मतगणना के हर राउंड की जानकारी तत्काल मिल जाएगी।

लोग बताते रहे क‍ि वे अपडेट लेकर फोन के माध्यम से अपने साथियों तक भी पहुंचाना चाहते थे, लेकिन यहां तो ‘दिया तले अंधेरा’ वाली स्थिति नजर आई। मतगणना स्थल के आसपास मौजूद पार्टी समर्थक ही नहीं, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी एक-दूसरे से पूछते नजर आए कि ‘का हो, का स्थिति बा?’ कितने राउंड की गिनती पूरी हुई, किस प्रत्याशी को कितने मत मिले और मतगणना कहां तक पहुंची, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

मतगणना स्थल पर मौजूद लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी, लेकिन अपडेट के अभाव में उनकी उत्सुकता और बेचैनी बढ़ती रही। अपने प्रत्याशियों की स्थिति जानने के लिए समर्थक इधर-उधर जानकारी जुटाते रहे। मतगणना के बीच सूचनाओं की कमी से प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी रही। वहीं प्रशासन की ओर से पूछने पर भी लोगों हताशा ही सामने आई।