विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रदेश में केवल दो जगह है 'जेल या जहन्नुम' : योगी आदित्यनाथ

By Rajesh GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 09 Sep 2026 05:42 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कामकाजी महिला सम्मान समारोह में कहा कि बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों ...और पढ़ें

HighLights

  1. बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

  2. सरकार जल्द ही 50 हजार बेटियों को स्कूटी प्रदान करेगी।

  3. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा प्रतिनिधित्व।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बड़ागांव बाबतपुर स्थित आशा महाविद्यालय में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह में उपस्थित नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अब पूर्व की सरकार की तरह माफियाओं के सामने झुकने वाली सरकार नहीं है।

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी हालात में छोड़े नहीं जाएंगे उनके लिए धरती पर केवल दो जगह सुरक्षित है चाहे वह जेल जाए या फिर जहन्नुम में, सरकार बहुत जल्द ही 50 हजार बेटियों को स्कूटी प्रदान किया जाएगा। 2017 से पहले बेटियां घर से बाहर कैसे निकले सवाल था। वही उसके बाद भाजपा सरकार में कहां तक जाना है आज यह सवाल है।

कहा क‍ि पहले स्कूल कालेज बाजार जाने से बेटियों को सोचना पड़ता था लेकिन हमारी सरकार में बेटियां पढ़ रही है बढ़ रही है और ऊंची उड़ान भी भर रही है। बेटियों की चिन्ता और सुरक्षा अब डबल इंजन की सरकार कर रही है।यह सरकार माफियाओं व अराजकता फैलाने वाली सरकार नही है,जब हमने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना चलाए तब विपक्ष उसका मजाक उडा रहे थे।

बताया क‍ि हमें गर्व है कि हमने पांच लाख बेटियों का कन्यादान इस योजना के तहत कर चुके हैं। कस्तूरबा गांधी एव अटल आवासीय योजना हम हर ब्लाक में खोल रहे हैं बहुत जल्द ही सैनिक स्कूलों में भी बेटियों के लिए सीट आरक्षित किया जाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर 2029 में महिलाओं को भी लोकसभा विधानसभा में एक तिहाई सीट पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम संयोजक विधायक डॉ अवधेश सिंह ने अंग वस्त्रम व गणेश प्रतिमा का स्मृति चिह्न भेंट कर किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री अनिल राजभ, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर दयालु, हंसराज विश्वकर्मा महापौर अशोक तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सहित विधायक नीलकंठ तिवारी, शुशील सिंह,सौरभ श्रीवास्तव, सहित जिला अध्यक्ष रामशकल पटेल मौजूद रहे।