युवक की हत्या कर महिलाओं के कपड़े पहनाए और पैर बांधकर पेड़ से लटका दिया
बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की पेड़ से लटकता हआ शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह मार्निंग वाक करने निकले लोगों ने पेड़ से शव को लटकता देखकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की।
वाराणसी, जेएनएन। बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की पेड़ से लटकता हआ शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह मार्निंग वाक करने निकले लोगों ने पेड़ से शव को लटकता देखकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। थोड़ी देर में ही शव के बारे में जानकारी होते ही लोगों ने परिजनों को सूचित करने के साथ ही पुलिस को भी घटना के बारे में जानकारी दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरु करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर हत्या के वजहों की पड़ताल की।
सुबह लोगों ने देखा कि पेड़ से लटक रहे शव के हाथ पैर बंधे हुए हैं और युवक के शरीर पर महिलाओं के वस्त्र पहनाए गए हैं। इसकी जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर दिया। घटनास्थल पर बड़ागांव पुलिस ने पहुच कर जांच पड़ताल शुरु की तो प्राथमिक वजह किसी से रंजिश ही समझ में आई है। इस बाबत हरहुआं पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मृत युवक वाजिदपुर के पूर्व प्रधान पप्पू राम का पुत्र दिनेश राम है। प्रथम दृष्टया संभावना है कि युवक की हत्या की गई है और उसके बाद शव को यहां लाकर पेड़ से लटका दिया गया है।
युवक को किसने पहनाए महिलाओं के कपडे़
क्षेत्र में युवक की हत्या कर महिलाओं के कपड़े पहनाने को लेकर सुबह से ही तरह तरह की चर्चा थी। वहीं क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर भी लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं। लोग इस बात को लेकर भी हैरान हैं कि युवक को महिलाओं के कपड़े आखिर किसने और क्यों पहनाए। पुलिस कपड़ों से भी हत्या और आत्महत्या की गुम्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। पुलिस के अनुसार विभिन्न एंगल से इस प्रकरण को देखा जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरा मामला उजागर हो जाएगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होगा कि युवक ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है।