विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में बार‍िश का नहीं टला है खतरा, आइएमडी ने जारी क‍िया है यह अलर्ट, पारे ने भी लगाया गोता

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 10:40 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश का खतरा अभी टला नहीं है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

वाराणसी पूर्वांचल में बारिश का खतरा बरकरार, आईएमडी का येलो अलर्ट जारी, पारा गिरा।

वाराणसी पूर्वांचल में बारिश का खतरा बरकरार, आईएमडी का येलो अलर्ट जारी, पारा गिरा।

HighLights

  1. वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश का खतरा अभी टला नहीं।

  2. तापमान में गिरावट दर्ज, न्यूनतम 20°C, ठंडक का अहसास।

  3. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है, बेमौसम बरसात और मानसून के गुजरने के बाद भी बादलों की आवाजाही का रुख बना हुआ है। इसकी वजह से पारा भी ग‍िरा है और सीजन में तापमान ठंडी का अहसास भी करा रहा है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण का रुख ठंडक की ओर होगा। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 32.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.9 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 20.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.9 डि‍ग्री कम रहा। वहीं इस दौरान 005.1mm तक बार‍िश भी दर्ज की गई है। हालांक‍ि गुरुवार की सुबह आर्द्रता का न्‍यूनतम स्‍तर 69% और अध‍िकतम 85% दर्ज क‍िया गया। बीते द‍िनों के सापेक्ष सीजन में सबसे कम तापमान यानी बीस ड‍िग्री पारा दर्ज क‍ि‍या गया जो अमूमन नवंबर माह में ही होता है। 

rain1

बुधवार की शाम हुई तेज आंधी के साथ बरसात की वजह से वातावरण का रुख ठंडक की ओर होने के बाद गुरुवार की सुबह भी बादलों की आवाजाही का रुख बना रहा। लेक‍िन द‍िन चढ़ने के साथ क्‍वार की चटख हुई धूप ने लोगों को उमस का भी अहसास कराया। जबक‍ि मौसम का रुख अब कोहरे और कुहासे की ओर संकेत दे रहा है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में तापमान में और कमी आएगी।

दूसरी ओर मौसम व‍िभाग ने गुरुवार को यलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है। माना जा रहा है क‍ि आर्द्रता में इजाफा होने के बाद तापमान में थोड़ा इजाफा तो होगा लेक‍िन बार‍िश भी हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में और ग‍िरावट संभव है। वहीं सुबह से ख‍िली धूप ने आर्द्रता में इजाफा क‍िया है और इसकी वजह से तापमान भी चढ़ेगा। जबक‍ि मौसम व‍ि‍भाग का अलर्ट जारी रहा तो वातावरण का रुख भी अन‍िय‍म‍ितता भरा हो सकता है।