Move to Jagran APP

कदमों से खिसक गई दूल्‍हे की दुनिया जब गुटखा खाने पर नाराज हो गई दुल्‍हनिया

वाराणसी में सारनाथ के सलारपुर गांव स्थित मजरूहा बीर बाबा मंदिर पर मंगलवार को लड़के का छेका था। उसी सिलसिले में दोनो पक्ष के लोग जुटे थे ।

By Vandana SinghEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 05:26 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 05:50 PM (IST)
कदमों से खिसक गई दूल्‍हे की दुनिया जब गुटखा खाने पर नाराज हो गई दुल्‍हनिया
कदमों से खिसक गई दूल्‍हे की दुनिया जब गुटखा खाने पर नाराज हो गई दुल्‍हनिया

वाराणसी, जेएनएन । यहां अचानक शादी की खुशियां यहां कुछ इस तरह कफूर हो गईं मानो कदमों से दुनिया ही खिसक गई हों। मामला सारनाथ के सलारपुर गांव स्थित मजरूहा बीर बाबा मंदिर का है जहां पर पर मंगलवार को लड़के का छेका तय था। उसी सिलसिले में लड़का और लड़की दोनों ही पक्ष के लोग मौजूद थे। मगर लड़के का गुटखा खाना दुल्‍हन को कुछ इस कदर नागवार गुजरा कि रिश्‍ता जुड़ने से पहले ही उसने दूल्‍हे को रिजेक्‍ट कर दिया।

loksabha election banner

इसी दौरान जब लड़की ने अपने होने वाले पति से बात की तो वह मुंह में गुटखा दबाए नजर आया। बातचीत के दौरान लड़के के पान मसाले से काले हो चुके दांत को देखा तो दुल्‍हन नाराज हो गई। नाराजगी यहां तक पहुंची कि लड़के के दांत की वजह से लड़की ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। उधर लड़की की मंशा दोनों पक्षों को पता चली तो लड़के वाले सन्‍न रह गए।

दरअसल सलारपुर का लड़का और मुनारी चौबेपुर की लड़की की शादी के लिए वर और वधू पक्ष में बात तय हो चुकी थी। मंगलवार को सलारपुर में लड़के का छेका तय होने के बाद वधू पक्ष के लोग तैयारी के साथ पहुंचे थे। कुछ रस्म करने से पूर्व दोनों पक्ष के लोगों ने कहा वर वधू एक बार आपस मे बातचीत कर लें। जब लड़की ने अपने होने वाले पति से बात की तो वह मुंह में गुटखा दबाए था। जब लड़की ने कुछ सवाल किए तो मुंह के गुटखे के कारण वह बोल नहीं पा रहा था। ऐसे में गुटखा थूककर आया तो उसके काले दांत देखकर लड़की नाराज हो गई। दरअसल अधिक गुटखा खाने से लड़के के सारे दांत काले पड़ चुके थे। इससे नाराज लड़की ने उसी वक्‍त शादी से इंकार कर दिया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.