विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के ल‍िए तहसीलवार मजिस्ट्रेट तैनात

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 26 Sep 2026 04:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए सोनभद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसीलवार ...और पढ़ें

वाराणसी MLC चुनाव: सोनभद्र में निष्पक्ष मतदान हेतु मजिस्ट्रेटों की तैनाती।

वाराणसी MLC चुनाव: सोनभद्र में निष्पक्ष मतदान हेतु मजिस्ट्रेटों की तैनाती।

HighLights

  1. वाराणसी MLC चुनाव के लिए सोनभद्र में मजिस्ट्रेट तैनात।

  2. निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना लक्ष्य।

  3. अधिकारियों के लिए 14 अक्टूबर को अनिवार्य प्रशिक्षण आयोजित।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने तहसीलवार जोनल, सेक्टर व रिजर्व मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।

अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों को सामग्री के साथ मतदेय स्थलों तक सुरक्षित पहुंचाने और मतदान के बाद कलेक्ट्रेट स्थित सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। घोरावल में एसडीएम विशाल कुमार, राबर्ट्सगंज में एसडीएम आशिष कुमार त्रिपाठी और ओबरा में एसडीएम रवि कुमार पासवान को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

दुद्धी क्षेत्र में एडीएम रोहित यादव, एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता और एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। चारों तहसीलों में कुल 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके जिम्मे संबंधित सेक्टर के सभी पोलिंग स्टेशनों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना होगा।

आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार मिश्रा समेत पांच अधिकारियों को रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का अनिवार्य प्रशिक्षण 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगा। सभी नामित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। प्रशिक्षण में लापरवाही को अक्षम्य बताया गया है।