विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के फुलवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 02:33 PM (IST)

वाराणसी के फुलवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 17 वर्षीय किशोर विकास की मौत हो गई। हादसे ...और पढ़ें

वाराणसी के फुलवरिया में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा।

वाराणसी के फुलवरिया में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा।

HighLights

  1. फुलवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा।

  2. 17 वर्षीय किशोर विकास की दर्दनाक मौत हुई।

  3. दो दोस्त आशीष और गंगा अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन दोस्त घायल हो गए। हादसे में सुदामापुर, बजरडीहा निवासी विकास उम्र 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं उसके दो साथी आशीष और गंगा अस्पताल में भर्ती हैं। विकास के पिता सबलु ने बताया कि उनका बेटा दोस्तों के साथ घर से निकला था। रास्ते में हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस से सूचना मिलने पर वह डीडीयू अस्पताल पहुंचे। जहां बेटे की मौत की जानकारी मिली।
विकास एक भाई और एक बहन में बड़ा था। उसकी छोटी बहन का नाम जोया है। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा है।