नाम के आगे भारत लगा कर तोड़े जाति, महजब के द्वेष की दीवार : स्वामी ओमा द अक्
हम भारत है अभियान आज एक देशव्यापी-राष्ट्रवादी अभियान बन चुका है। इस अभियान के अंतर्गत अनेक जाति और सम्प्रदाय के लोगों ने अपने उपनाम का त्याग करके भारत उपनाम लगाया है।
वाराणसी, जेएनएन। नदेसर स्थित उमा पैलेस होटल में मंगलवार को "हम भारत हैं ट्रस्ट" द्वारा "अक्" की प्रेरणा से चलाया जा रहे "हम भारत हैं अभियान" विषय पर पत्रकार वार्ता के दौरान स्वामी ओमा द अक्
ने कहा कि, 'हम भारत है अभियान', आज एक देशव्यापी-राष्ट्रवादी अभियान बन चुका है। इस अभियान के अंतर्गत अनेक जाति और सम्प्रदाय के लोगों ने अपने उपनाम का त्याग करके "भारत" उपनाम लगाया है। विगत 6 वर्षों से 'साक़िब भारत' के संचालन में चल रहे इस प्रयोग में जिसकी शुरुआत काशी से शुरू होकर समस्त देश से कई भारत-संतानों ने स्वयम को "भारत" की "जाति" से जोड़ा है जिसमे देश की कई विख्यात हस्तियों का भी सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ जिनमे भारत रत्न लता मंगेशकर की शुभकामनाएं भी शामिल हैं।
उन्होंने आगे कहा कि," इस सप्ताह 5 मई 2019 को देश के चर्चित अभिनेता सलमान ख़ान द्वारा अभिनीत फ़िल्म "भारत" रिलीज़ हो रही है जिसके कुछ अंश संयोगवश हमारे इस अभियान का समर्थन करते प्रतीत होते हैं और हम इस विषय को रुपहले पर्दे पर सही तरह से प्रस्तुति की कामना करते हैं। इस संदर्भ में हमने सलमान खान को भी पत्र से अवगत कराया है। "
सभी से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुये उन्होंने आगे कहा कि ये अभियान भारत की भावी पीढ़ी को प्रेरित करने हेतु, और राष्ट्रवाद से जोड़ने का एक सफल प्रयास अब तक साबित हुआ है, और निसंदेह आने वाले समय में ये अभियान देश में व्याप्त केवल जातिवाद, सांप्रदायिक दोषों से ही नही बल्कि एक राष्ट्रवादी गर्व से जोड़ने में भी अहम भूमिका अदा करेगा। " उन्होंने फिल्म स्टार सलमान खान से फ़िल्मी पात्र के अलावा भी पत्र भेजकर अपने वास्तविक जीवन में भी अपने नाम के आगे 'भारत' लगाने की अपील की हुई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप