विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भगवती कुश्ती दंगल में पहलवान सुनील ने संजय को पटखनी देकर जीता 50 हजार रुपये का इनाम, जोरदार चला मुकाबला

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:41 PM (IST)

वाराणसी के पियरी स्थित भगवती धाम में आयोजित कुश्ती दंगल में सारनाथ के पहलवान सुनील ने मुगलसराय के संजय यादव को हराकर 50 हजार रुपये का इनाम जीता।

पियरी में आयोजित भगवती कुश्ती दंगल के दौरान हाथ मिलाते पहलवान। स्त्रोत स्वयं

पियरी में आयोजित भगवती कुश्ती दंगल के दौरान हाथ मिलाते पहलवान। स्त्रोत स्वयं

HighLights

  1. सारनाथ के सुनील ने जीता 50 हजार का इनाम।

  2. मुगलसराय के संजय यादव को दी जोरदार पटखनी।

  3. पियरी के भगवती धाम में हुआ कुश्ती दंगल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पियरी स्थित भगवती धाम खेल मैदान में सोमवार को आयोजित भगवती कुश्ती दंगल में सारनाथ के पहलवान सुनील ने मुगलसराय के संजय यादव को पटखनी देकर 50 हजार रुपये का इनाम जीत लिया। दोनों पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला।

सुनील ने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन करते हुए संजय को पछाड़कर जीत अपने नाम की। नवरात्र की नवमी पर आयोजित दंगल का शुभारंभ पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया गया। प्रतियोगिता में कुल 25 जोड़ी कुश्तियां हुईं। इसमें अंकित, आशीष, आयुष, शोभनाथ, अवनीश, सूरज, अमन, अभिषेक और दीपू सहित कई पहलवानों ने दमखम दिखाया।

मुकाबलों के दौरान पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वी को चित करने के लिए अलग-अलग दांव आजमाए। कार्यक्रम में अवधेश पाठक, पूर्व सूबेदार शत्रुघ्न सिंह, संजीव सिंह, राजेश उपाध्याय, लक्ष्मण पहलवान सहित आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे।