नमो घाट पर 94वां संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नमो घाट पर 94वां 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहित अन्य मंत्रियों ने भाग ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहित अन्य मंत्रियों ने आयोजन में भाग लिया।
HighLights
नमो घाट पर 94वां 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम आयोजित।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने फिटनेस का संदेश दिया।
स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा रविवार को नमो घाट पर 94वें 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव एवं राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित अन्य अतिथिगण सम्मिलित हुए और साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाना हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सक्रिय बनाता है और प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए और युवाओं को इस अभियान से जोड़ना आवश्यक है। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक रविवार साइकिल चलाने की आदत अपनाकर हम स्वस्थ, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
