Move to Jagran APP

प्रबुद्धजनों का सुझाव भाजपा के घोषणा पत्र को देगा आकार, वाराणसी में पार्टी पदाधिकारियों ने शुरू किया अभियान

पूर्व में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए वादों को एक-एक कर पूरा किया है। भाजपा आगे भी अपने इस वचन का ख्याल रखेगी। इस बार चुनाव में पार्टी की ओर से जो भी घोषणा की जाएगी आने वाले दिनों में उसे पूरा भी किया जाएगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 11:39 AM (IST)
प्रबुद्धजनों का सुझाव भाजपा के घोषणा पत्र को देगा आकार, वाराणसी में पार्टी पदाधिकारियों ने शुरू किया अभियान
देश संगठन द्वारा घोषणा -पत्र निर्माण समिति का गठन किया गया है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। भारत की एकता और अखण्डता को अपना वैचारिक अधिष्ठान मानने वाले दल के रूप भारतीय जनता पार्टी ने सदैव जनमानस के विचारों के आधार पर भारतीय लोकतंत्र को जीवंत करने का कार्य किया है। इसी क्रम में अपने घोषणा पत्र में काशी के प्रबुद्धजनों के विचारों व सुझावों को साझा करने के उद्देश्य से प्रदेश संगठन द्वारा घोषणा -पत्र निर्माण समिति का गठन किया गया है।

loksabha election banner

वाराणसी महानगर में एके शर्मा ( सदस्य, विधान परिषद व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा) इस सिलसिले में बुधवार को बनारस आ रहे हैं। सर्किट हाउस में शाम 4 बजे प्रबुद्धजनों से सादर अनुरोध किया गया है कि इस अति महत्वपूर्ण बैठक में अपने लिखित सुझावों के साथ समय से सहभागी हों। राष्ट्र की सेवा को संकल्पित हम सभी के ध्येय पथ को मजबूती प्रदान करें। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि भाजपा शुरू से ही जनहित का पूरा ख्याल रखती रही है। यह पार्टी जनता के साथ है जनता के लिए हैं। इसलिए जब घोषणा पत्र को बनाने की बात आई तो जनता के सुझाव व विचारों को सर्वोपरि रखा गया है।

इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा बनारस आ रहे हैं। सर्किट हाउस में प्रबुद्ध जनों से अनुरोध किया गया है कि पहुंचे और लिखित तौर पर अपने विचार व सुझाव दें इससे जनहित से जुड़े घोषणा पत्र को तैयार करने में सहूलियत होगी। घोषणा पत्र किसी भी पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। पार्टी की ओर से जो वादा किया जाता है उसे पूरा करना उस पार्टी की जिम्मेदारी होती है। पूर्व में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए वादों को एक-एक कर पूरा किया है। भाजपा आगे भी अपने इस वचन का ख्याल रखेगी। इस बार चुनाव में पार्टी की ओर से जो भी घोषणा की जाएगी, आने वाले दिनों में उसे पूरा भी किया जाएगा। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। घोषणापत्र में उनके सुझाव भी महत्वपूर्ण माने जाएंगे। इसलिए सुझाव देते वक्त जनहित का पूरा ख्याल रखा जाए ताकि प्रदेश को देश में नंबर वन बनाया जा सके।

वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ओर से जन सुझाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत संगठन के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर पत्र पेटीका रखी गई है। इसमें जनता से लिखित तौर पर सुझाव मांगा गया है ताकि प्रदेश को नंबर वन बनाया जा सके। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर जनता का सुझाव ले रहे हैं। यह अभियान एक माह तक चलेगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी ने बताया कि अभियान में पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक लगे हैं। अभियान को शहर से लेकर गांव तक चलाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.