नवरात्र में एक बार फिर चीनी हो गई महंगी, फुटकर भाव 62 रुपये किलो तक जा पहुंचा
नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान वाराणसी में त्योहारी खरीदारी के बीच खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। चीनी की ...और पढ़ें

त्योहारों में बढ़ी महंगाई की मार, वाराणसी में चीनी 62 रुपये किलो, अन्य खाद्य वस्तुएं भी महंगी।
HighLights
नवरात्र में वाराणसी में चीनी के दाम बढ़े।
चीनी 7-10 रुपये प्रति किलो महंगी हुई।
दालों और सरसों तेल के भाव भी बढ़े।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नवरात्र और दुर्गापूजा के साथ त्योहारी खरीदारी ने बाजार में रौनक बढ़ा दी है। घरों में पकवान और मिठाइयां बनाने की तैयारी के बीच खाद्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा तेजी चीनी के भाव में देखने को मिल रही है।
थोक और खुदरा बाजार में चीनी की उपलब्धता कम होने के बीच पिछले एक सप्ताह में इसकी कीमत 7 से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ने की बात सामने आई है। जो चीनी पहले करीब 48 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, उसका भाव अब 55 से 62 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
चीनी के साथ काबुली चना, अरहर, चना दाल, चावल और सरसों तेल के टिन के दाम में भी तेजी आई है। कारोबारियों के अनुसार, इन वस्तुओं के भाव में एक सप्ताह के भीतर 100 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अलग-अलग ब्रांड, गुणवत्ता और पैक के अनुसार कीमतों में अंतर है।
अगस्त में भी बढ़े थे चीनी के दाम
अगस्त 2026 के मध्य और अंतिम सप्ताह में भी चीनी की कीमतों में तेजी देखी गई थी। 20 से 24 अगस्त के बीच कुछ बाजारों में चार दिनों के भीतर पांच से नौ रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई थी। उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में चीनी के भाव पांच से 7.50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ने की खबरें सामने आई थीं।
कुछ स्थानों पर खुदरा भाव 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। बात अगर आनलाइन खरीदारी की करें तो चीनी के भाव अलग-अलग वेबसाइट पर अलग अलग दिख रहें है किसी पर चीनी 65 तो कही 70 रुपये किलो तक बिक रहीं है।
