Move to Jagran APP

भदोही के जवाहर नवोदय विद्यालय में 12 वीं के छात्र ने पेपर खराब होने पर फांसी लगाकर दी जान

जवाहर नवोदय विद्यालय के 12 वीं के छात्र अमित कुमार बिंद का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 11:05 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 12:28 PM (IST)
भदोही के जवाहर नवोदय विद्यालय में 12 वीं के छात्र ने पेपर खराब होने पर फांसी लगाकर दी जान
भदोही के जवाहर नवोदय विद्यालय में 12 वीं के छात्र ने पेपर खराब होने पर फांसी लगाकर दी जान

भदोही, जेएनएन। जवाहर नवोदय विद्यालय के 12 वीं के छात्र अमित कुमार बिंद का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय के हॉस्टल के टॉयलेट में शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे फांसी के फंदे पर अमित का शव लटकता मिला था। हास्‍टल कर्मचारियों के अनुसार छात्र पकरी खुर्द निवासी कृपा शंकर बिंद का पुत्र है। शनिवार को रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए वुडवर्ड विद्यालय में सेंटर गया हुआ है। बताया कि मृतक की एक बहन भी इसी विद्यालय की छात्रा है। अंदेशा जताया गया है कि परीक्षा के दबाव में आकर छात्र ने अपनी जान दी है। 

loksabha election banner

शुक्रवार की देर रात नवाेदय विद्यालय के टायलेट में शुक्रवार की रात अमित कुमार बिंद ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्र के लोअर में मिले तीन पन्ने के सुसाइड नोट में भौतिक विज्ञान का पेपर खराब होना बताया गया है। इसके साथ ही परिवारिक मामले का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि इसके बाद भी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कोतवाली ज्ञानपुर क्षेत्र के पकरी खुर्द गांव निवासी कृपाशंकर बिंद का पुत्र अमित कुमार बिंद नवोदय विद्यालय में कक्षा 12 में पढ़ता था। वह शुक्रवार को शाम हास्टल से अचानक लापता हो गया था। रात नौ बजे जब वार्डेन द्विजेंद्र छात्रों की उपस्थिति की जांच करने लगे तो वह उपस्थित नहीं मिला। इसकी जानकारी प्राचार्य चौधरी सीएम सिंह को दी। मामले को लेकर विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई। प्राचार्य ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। इस बीच विद्यालय के छात्र भी परिसर में खोज करने लगे। हास्टल में स्थित टायलेट का अंदर से दरवाजा बंद होने पर आशंका छात्रों को आशंका हुई। खिड़की से देखा तो वह रस्सी के सहारे लटक रहा था।

रात में ही दरवाजा तोड़ छात्रों ने उसे निकालकर जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उसके लोवर की जेब में सुसाइड नोट भी मिला। उसमे भौतिक विज्ञान का पेपर ठीक न होना बताया गया है। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा होने के कारण अधिसंख्य छात्र परिसर के अंदर इधर-उधर बैठकर पढ़ाई करते रहते थे। अमित बहुत ही सुशील और होनहार छात्र था। शुक्रवार को भी वार्डेन और छात्र यही समझ रहे थे कि वह कहीं पर बैठकर पढ़ाई कर रहा होगा। जब रात नौ बजे खाना खाने के बाद गिनती की गई तो मामले की जानकारी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.