विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में संदिग्ध परिस्थितियों में राजेन्द्र टोयटा के एग्‍जीक्यूटिव डायरेक्टर की मौत से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 03 Oct 2026 02:03 PM (IST)

वाराणसी में राजेन्द्र टोयटा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विमल शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को ...और पढ़ें

वाराणसी में राजेन्द्र टोयटा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी।

वाराणसी में राजेन्द्र टोयटा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी।

HighLights

  1. राजेन्द्र टोयटा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विमल शाह की मौत।

  2. वाराणसी के मंडुवाडीह अपार्टमेंट में अचानक बिगड़ी तबीयत।

  3. पुलिस ने संदिग्ध मौत की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंडुवाडीह स्थित विराट एमएस अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात राजेन्द्र टोयटा के एग्‍जीक्यूटिव डायरेक्टर विमल शाह की अचानक तबियत बिगड़ गयी। अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें आनन फानन महमूरगंज स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहा उनकी इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गयी।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय विमल शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह राजेन्द्र टोयटा शाहवाबाद मोहनसराय में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सेल्स हेड के पद पर कार्यरत थे। विराट एमएस मंडुवाडीह में विमल शाह अपनी पत्नी रितु शाह के साथ लगभग 10 वर्षों से रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अपार्टमेंट में मौजूद लोगों ने जब उनकी हालत बिगड़ते देखी तो आनन-फानन में उन्हें महमूरगंज स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात से शनिवार सुबह तक डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। वहीं अपार्टमेंट के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार मृतक ने किसी पदार्थ का सेवन किया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि कहीं यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।