मछली जाल चोरी के इल्जाम पर लाठी-डंडे से किया हमला, भागते वक्त कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत
सुखपुरा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में बुधवार की सुबह मछली जाल चोरी को लेकर हुए मारपीट में चोट से कुएं में गिरे लक्ष्मी साहनी (48) की मौत हो गई।
बलिया, जेएनएन। सुखपुरा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में बुधवार की सुबह मछली जाल चोरी को लेकर हुए मारपीट में चोट से कुएं में गिरे लक्ष्मी साहनी (48) की मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। घटना के बाद पहुंचे लोगों ने उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ व सीओ सीटी अरूण ङ्क्षसह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
सूर्यपुरा गांव में ही एक मछुआरे की जाल कुछ दिनों पूर्व चोरी हो गई थी। इसकों लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। चोरी का शक लक्ष्मी साहनी के परिवार पर हो रहा था। इसी को लेकर सुबह लक्ष्मी साहनी से पूछताछ करने के लिए मछुआरा परिवार के सदस्य पहुंच गए। उस समय लक्ष्मी साहनी अपने घर के पास कुएं के चबुतरे पर बैठे हुए थे। इसी बीच जाल चोरी का इल्जाम लगते पहुंचे एक ही परिवार के चार लोगों से लक्ष्मी से विवाद हो गया। इस पर आक्रोशित होकर हमलावरों ने लाठी, डंडे से हमला कर दिया। इससे लक्ष्मी के सिर पर गंम्भीर चोटे आई, चोट के कारण चक्कर खाकर वह कुंए में गिर गया। यह देख हमलावर भाग निकले। यह देख कर आसपस के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और लक्ष्मी को कुंए से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और हमलावरों की तलाश में जुट गई। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। साथ ही हमलावरों को गिफ्तारी करने का निर्देश मातहतों को दिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। थानाप्रभारी विरेन्द्र यादव ने बताया कि तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
पत्नी ब बेटी का रो रो कर बुरा हाल
क्षेत्र के सूर्यपुरा में हुए मछली जाल विवाद में लक्ष्मी साहनी की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वही उसकी पत्नी मुन्नी देवी व दस वर्षीय बेटी शीला का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। इन दोनों को मौजूद महिलाएं शांत कराने का काफी प्रयास करती रही लेकिन उसके चीत्कार से सबकी आँखे नम हो जा रही थीं । घर का इकलौते मुखिया के मौत से परिवार के ऊपर संकटों का पहाड़ ही टूट पड़ा हैं । जाल चोरी के आरोप में अभी एक माह पहले ही आरोपितों द्वारा उन्हें काफी मारा पीटा गया था लेकिन उस समय लोगों ने समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया था। इसी के चलते मामला थाने तक नही पहुंच सका। इसके बाद भी हमलावर अंदर ही अंदर काफी खुन्नस रखे थे। दोबारा मौका मिलते ही लक्ष्मी पर योजना बद्ध तरीके से उसके उपर जान लेवा प्रहार कर दिया। इससे वह कुंए में जा गिरा। आस पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक यह बड़ी अनहोनी हो गयी । इस तरह की घटना का अंदेशा किसी को नही था।