विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारस रेलवे स्टेशन पर अर्धनारीश्वर की प्रतिमा चमकी, फव्वारा हुआ चालू, त्‍योहरी सीजन में न‍िखरने लगी रंगत

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 01:24 PM (GMT+05:30)

जागरण की खबर के बाद बनारस रेलवे स्टेशन पर अर्धनारीश्वर प्रतिमा की सफाई हुई और फव्वारा चालू किया गया। अब ...और पढ़ें

बनारस रेलवे स्टेशन पर अर्धनारीश्वर प्रतिमा की सफाई, फव्वारा चालू, त्योहारी सीजन में बढ़ी रौनक।

बनारस रेलवे स्टेशन पर अर्धनारीश्वर प्रतिमा की सफाई, फव्वारा चालू, त्योहारी सीजन में बढ़ी रौनक।

HighLights

  1. बनारस स्टेशन पर अर्धनारीश्वर प्रतिमा की सफाई की गई।

  2. लंबे समय से बंद फव्वारे को फिर से चालू किया गया।

  3. त्योहारी सीजन के लिए बनारस स्टेशन की रंगत निखरी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस स्टेशन पर अर्धनारीश्वर का अपमान: प्रतिमा पर जाला, फव्वारे में गंदगी' की जानकारी होने के बाद  रेल प्रशासन ने द्वितीय प्रवेश द्वार पर स्थापित भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा की सफाई करा दी और फव्वारे को चालू करा दिया गया है। ज‍िससे काशी आने वाले पर्यटकों को अब काफी अनोखा एयरपोर्ट सरीखा नजारा द‍िखेगा। 

टिकट काउंटर के सामने लगी प्रतिमा पर महीनों से जाला लगा था और फव्वारे में काई व कचरा तैर रहा था, जिसे लेकर यात्रियों में आक्रोश था। जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने तत्काल संज्ञान लिया। अब त्‍योहारी सीजन में बनारस रेलवे स्‍टेशन की रंगत न‍िखरने लगी है। बताया गया क‍ि साफ सफाई के साथ ही फव्‍वारा भी चलने लगा है।  

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि प्रतिमा की सफाई करा दी गई है। ऊंचाई अधिक होने के कारण 15 दिन के अंतराल पर विशेष व्यवस्था के तहत सफाई की जाती है, जिसे अनुबंध के अनुसार बनाए रखा जाएगा। फव्वारा मेंटिनेंस के कारण बंद था, जो अब चालू करा दिया गया है। अब पर्यटकों को एक बार फ‍िर बनारस रेलवे स्‍टेशन की वही रंगत नजर आने लगी है ज‍िसकी वजह से बनारस स्‍टेशन की तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया में चर्चा बटोरती रही हैं।