विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में बगैर नंबर प्लेट की बुलेट सीज करने पर चौकी प्रभारी से दुर्व्यवहार, टीम से हाथापाई

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 31 Aug 2026 01:34 PM (IST)

वाराणसी के गिलट बाजार में बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट जब्त करने के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया ...और पढ़ें

वाराणसी में बुलेट सीज करने पर पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज से बदसलूकी।

वाराणसी में बुलेट सीज करने पर पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज से बदसलूकी।

HighLights

  1. बिना नंबर प्लेट बुलेट जब्त करने पर पुलिस पर हमला।

  2. चौकी इंचार्ज से बदसलूकी, वर्दी का मोनोग्राम फाड़ा गया।

  3. सात नामजद समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार पुलिस चौकी के पास शनिवार की देर रात सड़क पर खड़ी बगैर नंबर प्लेट बुलेट को सीज करने के दौरान पुलिस से विवाद हो गया। एक ही परिवार समेत अन्य युवकों ने विरोध दर्ज कराया और पुलिस टीम पर हमला बोला। चौकी इंचार्ज गिलट बाजार के साथ बदसलूकी कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। टीम से अभद्रता की।

शिवपुर थाना में सात नामजद और छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।गिलट बाजार चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 12.40 पर गश्त के दौरान सड़क पर एक बगैर नंबर प्लेट की बुलेट देखकर टीम पूछताछ कर रही थी।

वहां पहुंचे वाहन स्वामी रजत सोनकर और उनके साथ आए कई लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि बुलेट मेरी है। हमारा घर पास में है। हम कागज नहीं दिखाएंगे। आपको जो करना है वह कर लीजिए। साथ ही धक्का-मुक्की कर चौकी इंचार्ज को गिरा दिए। आरोपितों ने मेरे वर्दी पर लगा मोनोग्राम खींचकर तोड़ दिया। झूठे एससीएसटी मुकदमे में फसाने की भी धमकी दिए।

नामजद आरोपितों में गिलट बाजार निवासी रजत सोनकर, रजत सोनकर का भाई, रजत सोनकर की बहन, रजत सोनकर की मां, शुभम सोनकर, गोलू उर्फ किशन सोनकर ,प्रिंस उर्फ ऋषभ सोनकर सहित छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।