Move to Jagran APP

सूबे के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव पर दिया यह विवादित बयान

प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 10:35 PM (IST)
सूबे के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव पर दिया यह विवादित बयान
सूबे के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव पर दिया यह विवादित बयान

बलिया, जेएनएन। प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया। मंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका को एक फ्राड (राबर्ट वाड्रा) की पत्नी बताया तो अखिलेश यादव को अप्रासंगिक नेता।

loksabha election banner

बांसडीह क्षेत्र के राजागांव खरौनी में आयोजित ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम में मंत्री आनंद भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऊर्जा विभाग में 2268 करोड़ रुपये के घोटाले पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि इस मामले में प्रियंका व अखिलेश ने खुली लूट कहकर सरकार को घेरने की कोशिश की है, जो उचित नहीं है। इसी सवाल के जवाब में मंत्री ने प्रियंका व अखिलेश पर प्रहार किया। बोले, प्रियंका एक फ्रॉड राबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जो खुद घोटाले में जमानत पर हैं। प्रियंका और उनके पति ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया है, उनको तो इन विषयों पर बोलने का नैतिक अधिकार भी नहीं है।

मंत्री ने कहा कि योगी की सरकार में सारी व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार मुक्त चल रही हैं और यह किसी को पच नहीं रहा है। उन्होंने डायल हंड्रेड का नम्बर बदलने पर अखिलेश यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश भविष्य के अजीत सिंह हैं, जिनकी चौधरी चरण सिंह के जीते ही अपनी पूरी राजनैतिक जमीन चली गई। जिस तरह अजीत सिंह अप्रासंगिक हो गए हैं, उसी प्रकार अखिलेश यादव भी अब भारतीय राजनीति के लिए यूपी में अप्रसांगिक हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.