पूर्णिमा स्नान के दिन प्रयाग जाएगी विशेष ट्रेन, मेला विशेष ट्रेन का संचालन तीर्थयात्रियों की उपलब्धता पर
पूर्णिमा के अवसर प्रयाग औैर वाराणसी के बीच दस जनवरी को मंडुवाडीह- इलाहाबाद सिटी- मंडुवाडीह के बीच 14 विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्णिमा के अवसर प्रयाग औैर वाराणसी के बीच दस जनवरी को मंडुवाडीह- इलाहाबाद सिटी- मंडुवाडीह के बीच 14 विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। विभिन्न तिथियों पर चलने वाली ये ट्रेनें बीच के प्रत्येक स्टेशन पर ठहरेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के अनुसार मेला विशेष ट्रेन का संचालन तीर्थ यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर किया जायेगा।
विशेष ट्रेनों का संचालन
-ट्रेंन नंबर 55155 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर ट्रेन 8,9 एवं 10 जनवरी को मंडुवाडीह स्टेशन से 22.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 02.45 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
-टे्रन नंबर 55153 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 09 एवं 10 जनवरी को मंडुवाडीह से 14.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 19.30 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 55151 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 09 एवं 10 जनवरी को मंडुवाडीह स्टेशन से 09.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 14.00 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 55152 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी 09, 10 एवं 11 जनवरी को इलाहाबाद सिटी स्टेशन से 08.40 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 55154 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी 09 एवं 10 जनवरी को इलाहाबाद सिटी स्टेशन से 15.00 बजे प्रस्थान कर 19.30 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 55156 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी 09 एवं 10 जनवरी को इलाहाबाद सिटी स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 02.30 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।