विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में UPI पर एमडीआर के विरोध में सपा व्यापार सभा का प्रदर्शन, थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 03:08 PM (IST)

समाजवादी व्यापार सभा ने वाराणसी में यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.04% एमडीआर चार्ज के विरोध में थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

वाराणसी में यूपीआई एमडीआर चार्ज के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा का जोरदार प्रदर्शन।

वाराणसी में यूपीआई एमडीआर चार्ज के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा का जोरदार प्रदर्शन।

HighLights

  1. यूपीआई एमडीआर चार्ज के विरोध में प्रदर्शन।

  2. समाजवादी व्यापार सभा ने थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया।

  3. छोटे व्यापारियों पर बोझ, सरकार पुनर्विचार की मांग।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। यूपीआई भुगतान पर 15 अक्टूबर से प्रस्तावित 0.04% एमडीआर चार्ज के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा ने शहर के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन किया, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता और महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, ठठेरी बाजार और चौक में थाली-चम्मच बजाकर विरोध जताया।

हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर व्यापारियों ने इस फैसले को छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों पर अतिरिक्त बोझ बताया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे, उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और किफायती बनाए रखा जाना चाहिए और व्यापारिक संगठनों से संवाद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा, प्रदर्शन में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पारस नाथ जायसवाल, प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया, जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।