मतगणना स्थल से लौटे सपा नेता की हृदयाघात से मौत , स्वजनों की आशंका पर शव का हुआ पोस्टमार्टम
सपा नेता राजेश यादव नत्थू की मतगणना स्थल से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। स्वजनों की आशंका पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

मतगणना स्थल से लौटे सपा नेता राजेश यादव की संदिग्ध मौत, स्वजनों की मांग पर पोस्टमार्टम।
HighLights
सपा नेता राजेश यादव नत्थू का निधन, गांव में मातम।
मतगणना स्थल से लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी।
स्वजनों की आशंका पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर डाफी के रहने वाले सपा नेता राजेश यादव नत्थू की असमय मौत के बाद गांव में मातम छा गया । राजेश यादव सपा के जिला उपाध्यक्ष रहे । इनकी पत्नी काशी विद्यापीठ सेक्टर नंबर चार की जिलापंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के कारण राजेश यादव नत्थू काफी चर्चा में रहे।
स्वजन के अनुसार मंगलवार की शाम को किसी परिचित के साथ मतगणना स्थल गए थे। जहां वापस में रात में घर आने के बाद सुबह फिर मतगणना स्थल और फिर वहां से अखिलेश यादव के होने वाले कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसके बाद वहां से घर लौटते समय राजातालाब स्थित मित्र के होटल पर रुके। जहां चाय पीने के बाद अचानक तबियत खराब हुई।
जिसके बाद उनके साथी भदवर स्थित हेरिटेज अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू इमरजेंसी पहुंचने पर डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया। अचानक घटना के कारण स्वजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि बीएचयू से मेमो मिला था जिसके आधार पर जांच और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक राजेश यादव का एक बेटा और एक बेटी है। बेटा दिल्ली से एमबीए कर रहा है और बेटी तैयारी कर रही।
