विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सपा ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 01:16 PM (IST)

समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी ने वाराणसी में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

वाराणसी में सपा का मतदाता सूची अनियमितताओं पर प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग।

वाराणसी में सपा का मतदाता सूची अनियमितताओं पर प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग।

HighLights

  1. सपा और नेशनल इक्वल पार्टी ने मतदाता सूची अनियमितताओं पर प्रदर्शन किया।

  2. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई।

  3. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग का पुतला फूंका और ज्ञापन सौंपा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गुरुवार को शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान और नेशनल इक्वल पार्टी के शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।

साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने और पर्याप्त सत्यापन के बिना नाम विलोपित किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

प्रदर्शन के बाद सपा जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम के दौरान कुछ यूट्यूबरों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक के बाद झड़प की स्थिति भी बनी।

प्रदर्शन में सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, दीपचंद गुप्ता, अभिषेक यादव उर्फ गुड्डू, अखिलेश मिश्रा, महेंद्र यादव, डॉ. उमाशंकर, संजय यादव, उमाकांत त्रिपाठी, गोपाल पांडेय, सतीश यादव, लवकुश यादव, संगीता यादव, गोपाल यादव, अमरनाथ, धर्मेंद्र यादव, अजीत पाल, कन्हैयालाल एडवोकेट, अखिलेश यादव, इस्माइल खान और लाल यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।