Move to Jagran APP

माता-पिता व वृद्धजनों के त्याग को न भूले समाज व परिवार, विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सचिव सुधा सिंह ने माताओं को विधिक जानकारी दी। कहा कि माता-पिता वृद्धजन के त्याग और योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 10:07 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 10:07 PM (IST)
माता-पिता व वृद्धजनों के त्याग को न भूले समाज व परिवार, विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धाओं को सामग्री वितरित करते अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम व विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव।

वाराणसी, जेएनएन। विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सचिव सुधा सिंह ने माताओं को विधिक जानकारी दी। कहा कि हमारी संस्कृति में भगवान श्रीराम और श्रवण जैसे त्यागी, आज्ञाकारी, सेवक पुत्र की मिसाल दी जाती है, फिर भी हमारे वृद्धजन के साथ समाज में तिरस्कार और अपमान उनके अपने लोगों द्वारा ही किया जा रहा है। इसके लिए हम सभी सामाजिक रूप से जिम्मेदार हैं।

loksabha election banner

हमें अपनी गौरवशाली संस्कृति को ध्यान में रखते हुए माता-पिता, वृद्धजन के त्याग और योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें आज के विशेष दिन ये संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके योगदान को हमेशा याद रखें। माता-पिता वृद्धजन को कभी अकेलापन महसूस न होने दें। साथ ही साथ विधिक सचिव द्वारा माता-पिता एवं वयस्क भरण-पोषण अधिनियम 2007 और अधिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए माताओं को बताया गया कि वे इस अधिकरण के माध्यम से बिना किसी अधिवक्ता के लाभ ले सकती हैं। कोरोना काल में वृद्ध माताओं के स्वास्थ्य को सबसे जरूरी बताते हुए विधिक सचिव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रो. अनूप सिंह के सहयोग से नियमित अंतराल पर माताओं के स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच अविलंब कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम गिरीश कुमार द्विवेदी ने कहा कि हमें वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। उनकी सेवा करके हम समाज में उनके स्तर को उठा सकते हैं। बीएचयू जीरियाट्रिक विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप सिंह ने दवा, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह व आश्रम प्रभारी देवराज सिंह उपस्थित थे।

वहीं सारनाथ स्थित रेलवे स्टेशन के समीप वृद्धाश्रम में 71 वृद्धजनों को सीआरपीएफ कमांडेंट नरेंद्र पाल ङ्क्षसह ने वस्त्र, फल और मिठाई देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम पारिवारिक जीवन में वृद्धों को सम्मान दें और उनके अनुभव का फायदा उठाएं। अभिषेक जालान ने वृद्धाश्रम को एक एलईडी टीवी उपहार स्वरूप भेंट किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक ममता राय ने वृद्धजनों में साड़ी व शाल वितरित किया।  संचालन अरविंद लाल व धन्यवाद धीरेंद्र राय ने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.