स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर माह की 15 तारीख तक मिलेगा बिजली बिल, मोबाइल को इस तरह करा सकते हैं रजिस्टर
वाराणसी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब हर महीने की 15 तारीख तक बिजली बिल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे समय ...और पढ़ें

वाराणसी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब हर महीने 15 तारीख तक मिलेगा बिजली बिल।
HighLights
स्मार्ट मीटर बिल हर महीने 15 तारीख तक उपलब्ध होगा।
प्रीपेड से पोस्टपेड में बदला गया, बिल SMS/WhatsApp से।
समय पर भुगतान न करने पर विलंब शुल्क लगेगा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था बनाई है। अब जिले के 8.61 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 15 तारीख तक बिजली का बिल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिल सकेगा और वे आसानी से भुगतान कर सकेंगे।
प्रीपेड मोड में काम कर रहे सभी स्मार्ट मीटरों को पहले की तरह पोस्टपेड में परिवर्तित कर दिया गया है। अब उपभोक्ताओं को पहले जैसा ही मासिक पोस्टपेड बिल मिलेगा। यह बिल उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस और वाट्सएप के माध्यम से भेजा जा रहा है। तकनीकी कारणों से अगर किसी उपभोक्ता को आटोमैटिक रीडिंग से 15 तारीख तक बिल नहीं मिल पाता है तो विभाग मैन्युअल रीडिंग करवाकर माह की 18 तारीख तक बिल उपलब्ध कराएगा। भुगतान की सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी।
बिल की देय तिथि बिल जारी होने की तारीख से 15 दिन तक होगी
बिल की देय तिथि बिल जारी होने की तारीख से 15 दिन तक होगी। जो उपभोक्ता अपना बिल समय पर नहीं चुकाएंगे, उन पर विलंब अधिभार लग सकता है। इसलिए विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिल प्राप्त कर भुगतान अवश्य कर लें।
इस तरह भी कर सकते बिलिंग
बिल जमा करने के कई विकल्प उपलब्ध हैं। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट, यूपीपीसीएल स्मार्ट एप, कार्यालय, फिनटेक एजेंट, जनसेवा केंद्र, विद्युत सखी या अन्य यूपीआई माध्यमों से आसानी से भुगतान कर सकते हैं। गलत बिल की शिकायत के लिए 1912 पर संपर्क किया जा सकता है या बिल संशोधन शिविर में जाकर सुधार कराया जा सकता है।
यहां पर हैं इतने उपभोक्ता
इयूडीडी क्षेत्र - उभोक्ता/
चिरइगांव - 1,30,747
हरहुआ - 1,18,221
बरईपुर - 1,78,659
ईडीसी वाराणसी - 4,27,627/B
-----
भेलूपुर -47,196
चौकाघाट - 47,233
चेतमणि - 69,226
मढ़ौली - 60,027
डीयूसी प्रथम वाराणसी - 2,23,682/B
-------
मछोदरी - 38,296
वरुणापार- 59485
सारनाथ - 68,483
राजघाट - 44,133
ईडीयूसी द्वितीय वाराणसी -2,10,396/B
---
वाराणसी जोन प्रथम - 8,61,705/B
----------------------------
मोबाइल नंबर बिलिंग सिस्टम में रजिस्टर्ड न होने पर यह करें
जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिलिंग सिस्टम में रजिस्टर्ड नहीं है, गलत दर्ज है या बदल गया है, उन्हें विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। ऐसे उपभोक्ता 1912 पर काल करके, वाट्सएप चैटबाट पर ‘हाय’ भेजकर या दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए वे www.uppcl.org वेबसाइट पर लागिन कर सकते हैं। साथ ही 1912 पर काल कर सकते हैं या नजदीकी कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। -अनिल कुमार वर्मा, मुख्य अभियंता, पीयूवीवीएनएल बिजली विभाग।
