विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत, सभईपुर में पहले भी हो चुके हैं हादसे

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 02 Oct 2026 11:37 AM (IST)

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में रिंग रोड फेज-2 पर एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सवार ...और पढ़ें

वाराणसी रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा बाइक सवार की मौत सभईपुर बना ब्लैक स्पॉट।

वाराणसी रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा बाइक सवार की मौत सभईपुर बना ब्लैक स्पॉट।

HighLights

  1. वाराणसी रिंग रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत।

  2. मृतक की पहचान रणजीत कुमार के रूप में हुई, जंसा निवासी।

  3. सभईपुर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों की मांग, ब्लैक स्पॉट।

जागरण संवाददाता लोहता, वाराणसी। थाना क्षेत्र के सभईपुर गांव के सामने रिंग रोड फेज-2 पर गुरुवार-शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। आर्मी ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी रणजीत कुमार पुत्र गुलाब चंद्र के रूप में हुई है। वह रात में बाइक से जा रहा था। रिंग रोड पर अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची लोहता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।

सभईपुर ब्लैक स्पॉट बन रहा है
स्थानीय लोगों के अनुसार सभईपुर के सामने रिंग रोड का यह हिस्सा हादसों का ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। इसके पूर्व भी यहां कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रिंग रोड फेज-2 पर न तो पर्याप्त स्ट्रीट लाइट है, न ही डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगे हैं। रात में डिवाइडर साफ दिखाई नहीं देता, जिससे बाइक सवार अक्सर टकरा जाते हैं।

आर्मी ढाबा के पास कट होने से भी हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सभईपुर के पास डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।