वाराणसी के चोलापुर में भारी वाहन ने छह बेसहारा गोवंशों को रौंदा, एक की स्थिति गंभीर
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय चौकी अंतर्गत तरांव गांव के समीप वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर गुरुवार सुबह अज्ञात भारी वाहन से कुचलकर छह बेसहारा गोवंश की मौत हो
वाराणसी, जेएनएन। चोलापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय चौकी अंतर्गत तरांव गांव के समीप वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर गुरुवार सुबह अज्ञात भारी वाहन से कुचलकर छह बेसहारा गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल एक गोवंश चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी स्थिति भी मरणासन्न बनी हुई है। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर जगह-जगह बेसहारा गोवंश दिन रात बैठे रहते हैं। गुरुवार की सुबह में किसी भारी वाहन ने कई गोवंश को कुचल दिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि एक-दो मृत गोवंश के लगभग 50 मीटर तक घिसटने के निशान सड़क पर दिखे। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी चोलापुर कौशल ¨सह को घटना की सूचना दी। मौके पर चोलापुर पशु चिकित्सक डॉ. विजय कुमार त्रिपाठी ने गंभीर रूप से घायल एक गोवंश का प्राथमिक उपचार किया। दानगंज चौकी के पुलिसकर्मियों ने एनएचएआई अधिकारियों की मदद से जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदवाकर सभी मृत गोवंश को मिट्टी से ढकवाया। चोलापुर क्षेत्र में इस समय कुल सात गौशालाएं, अन्य चार जल्द होगी प्रारंभ खंड विकास अधिकारी चोलापुर कौशल कुमार सिंह व पशु चिकित्सक विजय त्रिपाठी ने बताया कि विकास खंड चोलापुर क्षेत्र में वर्तमान समय में कुल सात गौशाला चल रही है जिनमें भदवां, देवराई, गोसाईपुर (सहड़ी), चोलापुर, परानापुर, हड़ियाडीह व बेला में है। जबकि चार अन्य गौशालाए छित्तमपुर, बहादुरपुर, लालमन कोट और रूपचंदपुर ग्राम में बहुत जल्द शुरू की जाएंगी। लापरवाही का कीमत गोवंशो ने जान देकर चुकाई स्थानीय निवासी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड ¨सह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि बेसहारा पशुओं के इंतजाम को लेकर वह खंड विकास अधिकारी व उच्चाधिकारियों से कई बार अवगत करा चुके हैं। आए दिन दो पहिया वाहन सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं, अतत: अधिकारियों की लापरवाही की कीमत इतने पशुओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वही मौके पर पहुंचे प्रधानपति अमरनाथ यादव, अशोक सोनकर, रितेश तिवारी, भोलू तिवारी, अवनीश समेत अन्य लोगों ने भी घटना को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया।