विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाइयों तक वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी बहनों की राखी, पैंक‍िंग का स्‍तर उच्‍च गुणवत्‍ता का

By Anurag Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 22 Aug 2026 06:56 PM (GMT+05:30)

डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध कराए हैं, जो सिर्फ 10 रुपये में भाइयों तक ...और पढ़ें

डाक विभाग की खास पहल वाटरप्रूफ लिफाफों से सुरक्षित पहुंचेगी भाइयों तक राखी।

डाक विभाग की खास पहल वाटरप्रूफ लिफाफों से सुरक्षित पहुंचेगी भाइयों तक राखी।

HighLights

  1. डाक विभाग ने लॉन्च किए विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे।

  2. केवल 10 रुपये में सुरक्षित और समय पर राखी डिलीवरी।

  3. बारिश से बचाव हेतु लिफाफे वाटरप्रूफ, प्राथमिकता से भेजे जा रहे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग ने इस बार बहनों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। भाइयों तक राखी सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से डाकघरों में विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया गया है। महज 10 रुपये कीमत वाले इस आकर्षक लिफाफे पर राखी का चित्र और रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश दिया है, जिससे इसकी अलग पहचान बनती है।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष लिफाफों की अलग से छंटाई और प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है । जिससे रक्षाबंधन से पहले ही राखियां अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। बारिश के मौसम को देखते हुए इन्हें वाटरप्रूफ बनाया गया है, जिससे राखी और उसके साथ भेजा गया संदेश भीगने से सुरक्षित रहे।

विश्वेश्वरगंज स्थित प्रधान डाकघर में प्रतिदिन 40 से 50 विशेष राखी लिफाफों की बिक्री हो रही है। इसके अलावा शहर के अन्य डाकघरों में भी यह सुविधा उपलब्ध है। दूसरे जिलों और राज्यों में रहने वाले भाइयों के लिए बहनें बड़ी संख्या में इन्हीं लिफाफों के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। शनिवार को विश्वेश्वरगंज डाकघर पहुंची रेलवे कालोनी निवासी खुशी ने बताया कि उनके पिता हरियाणा के फरीदाबाद में रहते हैं। जिनके लिए वाटरप्रूफ लिफाफा में वह राखी भेजने आई हैं।

डाक विभाग के कर्मियों का कहना है कि विदेशों में रहने वाले भाइयों तक भी राखी भेजने की व्यवस्था की गई है। राखी के साथ उपहार भेजने के इच्छुक लोगों के लिए भी डाक विभाग ने पार्सल की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है। डाक अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान डाकघरों में ग्राहकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हर बहन का स्नेह समय पर उसके भाई तक सुरक्षित पहुंच सके।