Move to Jagran APP

शव दफनाने के लिए खोदी जा रही थी कब्र, निकलने लगे चांदी के विक्टोरियन सिक्के

वाराणसी में रविवार को कब्र खोदते समय विक्टोरिका काल के चांदी के कई सिक्के बरामद हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 12:42 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 12:47 PM (IST)
शव दफनाने के लिए खोदी जा रही थी कब्र, निकलने लगे चांदी के विक्टोरियन सिक्के
शव दफनाने के लिए खोदी जा रही थी कब्र, निकलने लगे चांदी के विक्टोरियन सिक्के

वाराणसी : एक ओर दुख और मातम की स्थिति में परिजन किसी अपने को दफनाने की तैयारी में हों और कब्र खोद रहे हों इसी दौरान खजाना मिल जाए तो क्या होगा? अमूमन आदमी हक्का बक्का ही नजर आएगा। कुछ ऐसा ही हुआ वाराणसी जिले में रविवार की शाम को जब कब्र खोदते समय अचानक विक्टोरिया काल के चांदी के सिक्के मिलने लगे। इस दौरान खोदाई में कुल 42 सिक्के निकले। मगर सूचना पुलिस को मिली तो सिक्कों को कब्जे में ले लिया गया।

loksabha election banner

दरअसल सिगरा थाना क्षेत्र के फातमान स्थित कब्रिस्तान पर रविवार की शाम 42 विक्टोरियन सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची और सिक्के को जब्त कर लिया। पुलिस ने पुरातत्व विभाग से संपर्क साधकर मामले की जांच को कहा है।

सिगरा इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बादशाह बाग निवासी एक व्यक्ति का इंतकाल हो गया था। शव दफनाने के लिए कब्र खोदी जा रही थी तभी एक-एक कर 42 विक्टोरियन सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया। अन्य जगहों पर और सिक्के मिलने की संभावना को देखते हुए लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच मौके पर पहुंचे लल्लापुरा चौकी इंचार्ज विजय शंकर ने सभी सिक्कों को जब्त कर लिया। अफसरों के मुताबिक सिक्के 19वीं शताब्दी के लग रहे हैं बावजूद इसके पुरातत्व विभाग से सिक्कों की जांच को कहा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि अन्य जगहों पर सिक्के मिल सकते हैं या नहीं, इसकी संभावना पर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.