Move to Jagran APP

कांग्रेस लोकसभावार तलाश रही हार की वजह, संगठन में बदलाव के मिल रहे हैं संकेत

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार की समीक्षा कांग्रेस ने शुरू कर दी है। हर की वजहों को तलाशने के लिए लोकसभा क्षेत्रवार जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

By Vandana SinghEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 08:04 AM (IST)
कांग्रेस लोकसभावार तलाश रही हार की वजह, संगठन में बदलाव के मिल रहे हैं संकेत
कांग्रेस लोकसभावार तलाश रही हार की वजह, संगठन में बदलाव के मिल रहे हैं संकेत

वाराणसी, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार की समीक्षा कांग्रेस ने शुरू कर दी है। हर की वजहों को तलाशने के लिए लोकसभा क्षेत्रवार जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए बूथ स्तर तक की समीक्षा की जाएगी जिसकी पड़ताल चुनाव आयोग के फार्म 20 से होगी। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को शीर्ष नेतृत्व की ओर से संदेश आया है जिसमें सात जून तक हर हाल में फार्म 20 कांग्रेस मुख्यालय भेजना है।

loksabha election banner

इस फार्म 20 में बूथ स्तर पर कांग्रेस को मिले वोट का पूरा ब्योरा है। मतदान केंद्र व बूथ नंबर से मालूम हो सकेगा कि मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की ओर था या नहीं। यदि कांग्रेस के पक्ष में रुझान कम था तो इसकी वजह क्या थी। उस मतदान केंद्र व बूथ नंबर के क्षेत्र में जनसमस्याएं क्या हैं जिनसे कांग्रेस जुड़ न सकी। इसके साथ ही संगठन की समीक्षा भी होगी। पदाधिकारियों की सक्रियता से लेकर कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति जुड़ाव तक को परखा जाएगा। इसके लिए जरूरी जानकारी संगठन से मांगी जा रही है। इसके अलावा अन्य स्रोतों से भी संगठन स्तर की सक्रियता का हवाला लिया जा रहा है। पार्टी के अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार यह तैयारी 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही है।

मतपत्र लेखा फार्म भी नहीं छपा

बनारस कांग्रेस को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं उसमें बूथ चौकियां तक चुनाव में नहीं लग सकी हैं। कई ऐसे बूथ थे जहां पर एक झंडा भी नहीं लगा था। कोई कार्यकर्ता भी मौजूद नहीं था। बहुत से बूथों पर एजेंट भी नहीं बनाए गए थे। बनारस में तो मतपत्र लेखा फार्म भी नहीं छपा था। केवल औपचारिकता भर थी।

बनारस में पहले से चल रहा विरोध 

स्थानीय महानगर व जिला कांगे्रस संगठन को लेकर पहले से ही विरोध जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका वाड्रा को पत्र लिखकर खामियों को उजागर किया गया है। कांग्रेस के एक गुट ने जानकारी दी है कि कार्यालय में स्थाई सचिव व प्रभारी नियुक्त नहीं है। पदाधिकारियों का कार्य आवंटन नहीं है। 2014 से पुर्नगठन नहीं हुआ। कार्यकारिणी की बैठक नहीं बुलाई गई। न तो कार्यवाही रजिस्टर है और न ही कार्यकारिणी रजिस्टर आदि प्रमुख हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.