श्रीराम मंदिर निर्माण : वाराणसी में दल से निकल दिलों में बसे श्रीराम, सभी राजनीतिक पार्टियों ने खोली झोली
राजनीतिक नफा-नुकसान को भांपते हुए कई दलों के नेता तो इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से कतराते थे लेकिन अब मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। बसपा सपा कांग्रेस के सिद्धांतों व विचारों से इतर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण के लिउ झोली खोल दी है।
वाराणसी, जेएनएन। अब तक श्रीराम मंदिर निर्माण की जब भी बात होती थी तो राजनीतिक गलियारों में सिर्फ भाजपा का चेहरा ही उभर कर सामने आता था। राजनीतिक नफा-नुकसान को भांपते हुए कई दलों के नेता तो इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से कतराते थे, लेकिन अब मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए समर्पण राशि अभियान शुरू हो गया है तो दलों से निकल दिलों में श्रीराम बस गए हैं। बसपा, सपा, कांग्रेस के सिद्धांतों व विचारों से इतर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए समर्पण राशि की झोली खोल दी है।
चौबेपुर क्षेत्र के बीकापुर न्याय पंचायत में मुड़ली गांव निवासी बसपा के पूर्व जोनल कोआॢडनेटर डा. लक्ष्मीकांत ने बुधवार को अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर के लिए सात लाख रुपये का चेक समर्पित किया। अभियान की सह प्रमुख सीतारानी, जिला प्रचारक बृजेश, जिला संघचालक आनंद, जिला प्रचार प्रमुख राहुल, जिला सह शारीरिक प्रमुख श्रीनारायण व खंड कार्यवाह विनय मौजूद थे। जिला प्रचारक बृजेश ने कहा कि भगवान राम सबके हैं और राम सबमें विराजमान हैं। भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य बने। यही सबकी इच्छा है। इस अभियान की सह प्रमुख सीता रानी मिश्रा ने बसपा नेता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज गांव-गांव हर गली मुहल्ले में मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने वालों की तादाद बढ़ रही है।
इसी क्रम में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि एकत्रीकरण अभियान के तहत अस्सी क्षेत्र में लोगों ने खुले मन से लाखों रुपये की धनराशि समर्पित की। क्षेत्र के छोटा नागपुर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर निर्माण अभियान है। इस अभियान में प्रत्येक भारतवासी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोगों से आग्रह किया कि जाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में यथा शक्ति योगदान करें। मंदिर निर्माण में निधि समॢपत करने वालों में संजीव मिश्रा ने एक लाख 11 हजार, नरेंद्र राय ने एक लाख 11 हजार, सुभाष सिंह ने एडवोकेट 25 हजार, अशोक पांडेय ने 25 हजार, मुकेश सिंह ने 22 हजार, संजय सिंह ने 21 हजार, शिवाकांत मिश्रा ने 21 हजार, संदीप यादव ने 11 हजार, ऋषि शर्मा ने 11 हजार, रमन मिश्रा ने 11 हजार, निशिकांत दुबे ने पांच हजार तथा हिमांशु ने 21 हजार की धनराशि का चेक से दी। इस मौके पर नगर संघ चालक नवीन श्रीवास्तव, अभियान प्रमुख बीएस मणि, कार्यक्रम संयोजक सुधीर मिश्रा, अशोक पांडेय, मदन मिश्रा, समीर माथुर, संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।
समर्पण राशि छह करोड़ से अधिक अभियान प्रमुख व विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि बीते छह दिनों से चले अभियान में समर्पण राशि छह करोड़ से अधिक हो गई है। अभियान को और गति देने के लिए लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में गुरुवार की सुबह सात बजे बैठक शुरू होगा। प्रांत प्रचार रमेश जी अध्यक्षता करेंगे। बताया कि मंदिर निर्माण के लिए बच्चों में उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। सुदामापुर निवासी कक्षा दो के छात्र शुभम पटेल ने गुल्लक में जमा किए 730 रुपये श्रीराम को समर्पित किया जिसमें 270 रुपये उसके पिता सत्यप्रकाश ने मिलाकर 1000 रुपये समर्पित किया। वहीं, उत्कर्ष बैंक के ट्रेजरी हेड श्रीनिवास रेड्डी ने एक लाख का चेक दिया। उत्तरी जिला के अभियान प्रमुख राजन तिवारी ने संग्रह टोलियों संग देर रात तक बैठकें कीं।