चाइनीज मंझे ने ले ली एक और जान, वाराणसी में मंझे की तेज धार ने बाइक सवार का गला रेता, अस्पताल में तोड़ दिया दम
वाराणसी में सरैया ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे से एक व्यक्ति का गला कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक ...और पढ़ें

वाराणसी में चाइनीज मांझे ने ली जान, बाइक सवार का गला कटा।
HighLights
सरैया ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे से गला कटा।
बाइक सवार सुनील कुमार नागपुरी की हुई मौत।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चाइनीज मंझा एक बार फिर बाइक सवार के लिए जान का काल साबित हुआ है। जैतपुर थाना क्षेत्र के सरैया ओवर ब्रिज पर चौक थाना क्षेत्र के चौखंबा के रहने वाले सुनील कुमार नागपुरी पुत्र कृष्ण दास नागपुरी बाइक से जा रहे थे तभी अचानक से गले में चाइनीस मांझा उड़ता हुआ आया और गले में निपट गया।
इस दौरान जबतक बाइक को संभालकर रोक पाते तब तक चाइनीज मांझे की तेज धार ने गले को काट दिया। मांझा फंसते ही बाइक लेकर डिवाइडर से टकरा गया पल पर चलने वाले राहगीरों की सूचना पर सरैया चौकी पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
