Move to Jagran APP

शारदीय नवरात्र 2020 : वाराणसी में अबकी 307 पंडालों में मूर्तियां, 116 में कलश की स्थापना

वैश्विक महामारी कोविड-19 का दुर्गा-पूजा व दशहरा पर गहरा असर दिखेगा। भले ही सरकार ने बहुत कुछ छूट दे रखी हो लेकिन लापरवाही की छूट किसी को नहीं होगी। जिले में परंपरागत 459 स्थलों पर दुर्गा-प्रतिमाएं स्थापित होती हैं लेकिन इस बार 307 पंडालों में ही प्रतिमाएं स्थापित होंगी

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 08:09 PM (IST)
शारदीय नवरात्र 2020 : वाराणसी में अबकी 307 पंडालों में मूर्तियां, 116 में कलश की स्थापना
वाराणसी में दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते मूर्तिकार।

वाराणसी, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोविड-19 का दुर्गा-पूजा व दशहरा पर गहरा असर दिखेगा। भले ही सरकार ने बहुत कुछ छूट दे रखी हो लेकिन लापरवाही की छूट किसी को नहीं होगी। जिले में परंपरागत 459 स्थलों पर दुर्गा-प्रतिमाएं स्थापित होती हैं लेकिन इस बार 307 पंडालों में ही प्रतिमाएं स्थापित होंगी। प्रशासन ने प्रतिमाओं के आकार के लिए मानक तय कर दिया है। इनकी ऊंचाई-चौड़ाई अधिकतम पांच फीट होगी। 116 पंडालों में कलश-स्थापना होगी। यहां पूजा-पाठ और प्रसाद-वितरण तो होंगे लेकिन प्रतिमा स्थापित नहीं होगी। 36 पंडाल सूने रहेंगे क्योंकि संबंधित समितियों ने प्रशासन से अभी तक प्रतिमा-स्थापना के लिए अनुमति नहीं ली है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कुछ प्रतिमाएं चौराहे व सड़क पर स्थापित की जाती हैं, उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई है।

loksabha election banner

प्रशासन ने प्रतिमा-विसर्जन के लिए तीन तिथियां तय कर दी हैं। 25, 26 व 27 अक्टूबर को ही विसर्जन होगा। पूजा समितियों को विधिवत इसकी जानकारी दे दी गई है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पूजा समितियां कोविड-19 को लेकर शासन की ओर से जारी आदेश का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें। परिसर में स्थापित पंडाल में दो सौ से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्र नहीं हों। खुले स्थान पर 100 से अधिक व्यक्तियों को एकत्र होने की छूट नहीं है। प्रसाद का वितरण पैकेट में करना होगा। पूजा समितियों की ओर से तैनात स्वयंसेवक भीड़ को नियंत्रित करेंगे। स्वयंसेवकों को नेम-प्लेट भी अनिवार्यत: लगाना होगा। शारीरिक दूरी का अनुपालन व मास्क लगाना सबके लिए अनिवार्य होगा। लाउडस्पीकर पर भक्ति-गीतों के साथ ही कोरोना की रोकथाम को जारी गाइडलाइन का भी प्रसारण करना होगा।

थानावार स्थिति

थाना         मूर्ति     कलश-स्थापना

कोतवाली     12        06

रामनगर       00        04

आदमपुर      13        06

दशाश्वमेध   06        06

चौक            08        06

लक्सा         07        02

चेतगंज       06         14

सिगरा        19          03

जैतपुरा       06         05

कैंट            08         10

शिवपुर       05          01

सारनाथ      06         08

पांडेयपुर     01         05

भेलूपुर       21         10

लंका          18         05

मडुवाडीह    06        08

चोलापुर      22        09

चौबेपुर       25        00

फूलपुर       17         03

रोहनियां      31        02

लोहता       07          00

जंसा         09          01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.