2020 तक सात सौ करोड़ लोगों के सामने होगा जल संकट
वाराणसी : दैनिक जागरण व सुबह-ए-बनारस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस पर गुरुवार को असि
वाराणसी : दैनिक जागरण व सुबह-ए-बनारस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस पर गुरुवार को असि घाट पर जल संरक्षण की मुहिम से जुड़ने का लोगों ने संकल्प लिया। लोगों ने इस दिवस पर जल के विविध श्रोतों को संरक्षित करने की शपथ ली।
मुख्य वक्ता प्रसिद्ध वैज्ञानिक व कार्टूनिस्ट डा. प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आज जरूरत विश्व स्तर पर जल संरक्षित करने की है। यदि हम अभी से नहीं चेते तो 2020 तक विश्व के 700 करोड़ लोगों के समक्ष पानी नहीं होगा। उन्होंने जर्मनी की राइन नदी का उदाहरण देते हुए गंगा को भी स्वच्छ रखने की आवश्यकता जताई। भारत में पानी के बोतल की कीमत 20 रुपये है लेकिन विदेशों में 200 रुपये है। यहा गर्मी के दिनों में मुफ्त में पानी पिलाता देखकर विदेशी आश्चर्यचकित होते हैं। हमें पौध रोपण कर भूजल का स्तर ऊपर उठाना होगा। हमारे देश में विभिन्न तकनीक अपनाकर राजा-महाराजा जल की व्यवस्था करते थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. टीएम महापात्रा ने किया। दाना-पानी संस्था के संस्थापक विक्रमांशु ठाकुर, गौरव मिश्र, मोहित मिश्र, सरोजिनी महापात्रा आदि उपस्थित रहे।
लोकनृत्य ने मोहा मन
वाराणसी : घाट संध्या में लोक नृत्य, झिजिया (उत्तर प्रदेश) प्रस्तुत किया गया। इसमें सागर विश्वकर्मा, मनीष शर्मा, अर्जुन झा, राजेश यादव, मितुल शर्मा, आशुतोष सिंह ने भाग लिया। एडीएम-फाइनेंस मनोज राय, एसडीएम-राजा तालाब, सुबह -ए- बनारस के सचिव डा. रत्नेश वर्मा व जिला सास्कृतिक समिति के सचिव यशवंत सिंह राठौर ने प्रतिभगियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संयोजन संध्या सिंह एवं अंकिता खत्री व संचालन सीमा केशरी ने किया।