वाराणसी में वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई रेल किराए में छूट और पुरानी चिकित्सा व्यवस्था बहाल करने की मांग
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान वाराणसी की मासिक बैठक में पेंशनरों ने कोरोना काल के फ्रीज डीआर भुगतान, 65, 70 ...और पढ़ें

वाराणसी में वरिष्ठ नागरिकों ने मांगा रेल किराए में छूट, कहा - 'रेल किराये में पुरानी छूट सरकार बहाल करे'।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान वाराणसी की मासिक बैठक रविवार को कचहरी स्थित कोषागार परिसर में नव निर्मित पेंशनर कक्ष में हुई। संस्थान के अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय व संचालन जिला मंत्री जयराजबहादुर सिंह ने किया।
बैठक में नये सदस्यों का स्वागत एवं अक्टूबर माह में जन्मे सदस्यों को शुभकामनायें दी गईं।
वक्ताओं ने कहा कि अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लखनऊ में राज्य पेंशन सलाहकार समिति की बैठक में संगठनों द्वारा अपनी मांगों को पूरा करने पर चर्चा हुई थी। उसमें कोरोना काल के फ्रीज डीआर का भुगतान करने, 65, 70 व 75 की आयु पर पेंशनर्स को 5 प्रतिशत अतिरिक्त पैशन प्रदान करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट बहाल किये जाने, पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति को आनलाइन करने से उत्पन्न कठिनाइयों पर काफी गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया गया था।
अपर मुख्य सचिव वित्त द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों, पेंशनरों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति की पुरानी व्यवस्था को ही लागू करने का निर्देश दिया गया। अन्य मांगों के संबंध में उनके द्वारा बताया गया कि वेतन आयोग एवं केन्द्र सरकार को विचार करने के लिए प्रेषित कर दिया गया। इसके पश्चात भी अभी तक पेंशनरों के लिये पुरानी व्यवस्था के सम्बन्ध में कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है।
चार अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक आनलाइन प्रशिक्षण हेतु आदेश जारी किया गया है। जो जीवन के अंतिम समय में पेंशनरों के लिये काफी कष्टप्रद है। इस सम्बन्ध में जिला मंत्री द्वारा काफी विस्तृत रूप से सदन को अवगत कराया गया। बैठक को केआर शास्त्री, ई आनन्द लाल, संत लाल यादव, बंशीलाल जायसवाल, उमेश बहादुर सिंह, ई संजय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
