वाराणसी में भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव की वजह से 22 और 23 अक्टूबर को 12वीं कक्षा तक अवकाश घोषित
वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव के कारण कक्षा 12 तक के सभी ...और पढ़ें

वाराणसी में भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव के चलते 22-23 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश।
HighLights
वाराणसी में 22-23 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित।
भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव मुख्य कारण।
कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। जबकि एयर शो का आयोजन होने से शहर में काफी भीड़ भी हो रही है।
जारी पत्र में बताया गया है कि वाराणसी जनपद के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय अवकाश घोषित है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बुधवार को इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया गया।
यह आदेश जिले के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर प्रभावी रहेगा। बताते चलें कि काशी में एयर शो का भी आयोजन इस दौरान होने से शहर में काफी भीड़ हो चली है।
वहीं प्रशासन के अनुसार, 22 अक्टूबर को ऐतिहासिक नाटी इमली के भरत मिलाप के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी की अवकाश तालिका के तहत स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान को लेकर विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार मतदान दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित बोर्डों और विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। दो दिनों के अवकाश के चलते जिले भर के शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएं पूरी तरह स्थगित रहेंगी।
