एलआईसी में निवेश के नाम पर 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पैसा मांगने पर कहा - 'कंपनी भाग गई है'
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में 15 लोगों से एलआईसी पॉलिसी में निवेश के नाम पर 39 लाख रुपये से ...और पढ़ें

एलआईसी निवेश के नाम पर वाराणसी में 39 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी।
HighLights
वाराणसी में 15 लोगों से एलआईसी निवेश के नाम पर धोखाधड़ी।
कुल 39 लाख 7 हजार 400 रुपये की ठगी का आरोप।
आरोपियों ने फर्जी रसीदें देकर पैसे हड़पे, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता (सेवापुरी) वाराणसी। थाना जंसा क्षेत्र के जलालपुर, महमदपुर,बड़ौरा और गंगापुर गांवों के 15 लोगों ने एलआईसी पॉलिसी में पैसा जमा कराने के नाम पर कुल 39 लाख 7 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ितों के अनुसार बेरुका गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा उर्फ मुन्ना, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुकेश और रितेश कुमार सिंह उर्फ करिया उनसे एलआईसी में निवेश कराने के नाम पर रुपये लेते थे।आरोप है कि संबंधित लोगों को एलआईसी की कनेक्टिंग कंपनी बताकर अलग-
अलग कंपनियों की फर्जी रसीद और बांड दिए जाते थे।
पीड़ितों का कहना है कि उनसे 80 हजार से लेकर 13 लाख रुपये तक की रकम ली गई। सभी से मिलाकर 39,07,400 रुपये जमा कराए गए। पीड़ितों के अनुसार रुपये मांगने पर आरोपितों ने पहले मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भुगतान की बात कही।
बाद में एक अन्य एलआईसी एजेंट से रसीदों की जांच कराने पर उनके फर्जी होने की जानकारी मिली। 26 जुलाई 2026 को रुपये मांगने पर आरोपितों ने कंपनी के भाग जाने और पैसा वापस न मिलने की बात कही।
इस दौरान गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ितों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वही जंसा पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
