वाराणसी के एयरपोर्ट विस्तार में भूमि अधिग्रहण पर घोटाले का आरोप
वाराणसी हवाई अड्डे के विस्तार में भूमि अधिग्रहण को लेकर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं ने ...और पढ़ें

वाराणसी एयरपोर्ट विस्तार में भूमि अधिग्रहण घोटाला: राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप।
HighLights
वाराणसी एयरपोर्ट विस्तार में भूमि अधिग्रहण घोटाले का आरोप।
फर्जी बैनामा कर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत।
तत्कालीन लेखपाल और तहसील प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगा है। पिंडरा तहसील के करमी गांव निवासी शिवलाल व जानकी देवी ने दो सितंबर 2026 को डीएम से शिकायत कर एफआइआर और सरकारी धन की वसूली की मांग की है।
आरोप है कि राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से मौजा करमी, परगना कोलअसला की आराजी संख्या 361 की आबादी भूमि में फर्जीवाड़ा हुआ। प्रभावित व्यक्तियों की सहमति के बिना पिलर से बाहर की गैर-प्रभावित जमीन और दर्जनों मकानों को कागजों में दोगुना क्षेत्रफल व निर्माण दिखाकर बैनामा कराया गया। मुआवजा लेने के बाद भी लाभार्थी जमीन पर काबिज होकर मकान बना रहे हैं।
शिकायत में तत्कालीन लेखपाल धीरज व तहसील प्रशासन की मिलीभगत का आरोप है। एयरपोर्ट विस्तार के तीसरे चरण में करीब 350 एकड़ भूमि ली जा रही है। सगुनहा, घमहापुर, करमी, बैकुंठपुर, मंगारी, पुरा रघुनाथपुर व बसनी समेत गांव शामिल हैं। 2,869.65 करोड़ रुपये की परियोजना में 4,075 मीटर रनवे व रनवे-अंडरपास टनल प्रस्तावित है।
