विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में उतरा सिनेमा का सतरंगी संसार, जागरण फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ

By Vns Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 11 Sep 2026 05:13 PM (IST)

वाराणसी में 14वें जागरण फिल्म फेस्टिवल का आईपी मॉल में भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें पद्मश्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने ...और पढ़ें

काशी में 14वें जागरण फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज, सिनेमाई सितारों ने बांधा समां।

काशी में 14वें जागरण फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज, सिनेमाई सितारों ने बांधा समां।

HighLights

  1. वाराणसी में 14वें जागरण फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ।

  2. पद्मश्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित किया।

  3. आशा भोंसले को श्रद्धांजलि, कलाकारों ने अनुभव साझा किए।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अभिनय, रंग, रहस्य, रोमांच, एक्शन, संस्कृति के समवेत स्वरूप "जागरण फिल्म फेस्टिवल" का 14वां संस्करण का भविष्यवर्म आईपी मॉल सिगरा के आईडी फ्री में शुक्रवार को हुआ।

पद्मश्री पंडित राजेश्वर आचार्य पद्मश्री दो ऋतिक सान्याल, भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ रवि शंकर त्रिपाठी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

मौसिकी समूह बीएचयू के कलाकारों ने अपने गीतों की श्रृंखला के माध्यम से महान गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात अपकमिंग फिल्म में राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार देव शर्मा, सीता की भूमिका निभा रही अंजलि सह‍ित अन्‍य भूमिका निभा रहे किरदारों ने संवाद सत्र में फिल्म निर्माण के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा किया।

संवाद सत्र की माडरेटिंग मोहित त्रिपाठी ने की। दर्शकों ने कलाकारों का हर हर महादेव जय श्री राम के उद्दकोष से अभिनंदन किया। दर्शकों ने इस दौरान व‍िभि‍न्‍न सवाल स‍िनेमा और सरोकार सह‍ित रुपहले परदे की दुन‍िया को लेकर क‍िया।