विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सारनाथ - राजातालाब मेमू ट्रेन से कम होगा रोड ट्रैफिक : महाप्रबंधक

By Anoop AgrahariEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 08:32 PM (IST)

सारनाथ और राजातालाब के बीच नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने से वाराणसी में सड़क यातायात का दबाव कम होगा ...और पढ़ें

वाराणसी में सारनाथ-राजातालाब मेमू ट्रेन से कम होगा ट्रैफिक, यात्रियों को मिलेगी राहत।

वाराणसी में सारनाथ-राजातालाब मेमू ट्रेन से कम होगा ट्रैफिक, यात्रियों को मिलेगी राहत।

HighLights

  1. सारनाथ-राजातालाब मेमू ट्रेन से घटेगा सड़क यातायात।

  2. दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा, GM का बयान।

  3. कैंट व काशी स्टेशन पर विकास कार्यों की समीक्षा हुई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ और राजातालाब के बीच घोषित नई मेमू ट्रेन सेवा प्रारंभ होने से सड़क पर यातायात का दबाव कम होगा। वहीं, दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह बातें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कही। वह बुधवार को कैंट स्टेशन एवं काशी स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्य व यात्री सुविधा की समीक्षा करने पहुंचे थे।

अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस समेत तीन नई ट्रेनों के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। इनमें शामिल सारनाथ - राजातालाब मेमू ट्रेन से दैनिक यात्रियों काफी फायदा मिलेगा। नई गाड़ियों के नियमित संचालन की अधिकारिक सूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

इसके पहले महाप्रबंधक ने काशी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के कॉनकोर्स भवन तथा नए स्टेशन भवन की संरचना का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, भवन की संरचना तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्टेशन पुनर्विकास के अंतर्गत बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसर को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके उपरांत उन्होंने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म, यात्री आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया।

स्टेशन पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने और यात्रियों को सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के महत्व पर ध्यान दिया गया।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंध सुनील कुमार वर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी बीके यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, रजनीश श्रीवास्तव एवं स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।