विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पहला निमंत्रण बाबा विश्वनाथ को, पीले अक्षत व राम का चित्र के साथ संघ देगा आमंत्रण

Published: Fri, 29 Dec 2023 11:18 AM (IST)

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha हिंदू धर्म में लोग अपने मांगलिक कार्यों का निमंत्रण सबसे पहले अपने ईस्ट देवता व ...और पढ़ें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पहला निमंत्रण बाबा विश्वनाथ को
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पहला निमंत्रण बाबा विश्वनाथ को

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: हिंदू धर्म में लोग अपने मांगलिक कार्यों का निमंत्रण सबसे पहले अपने ईस्ट देवता व कुल देवता को देते हैं। इसका कारण कुल परंपरा व शास्त्रीय विधान है। उद्देश्य है कि हम जो मांगलिक कार्य करने जा रहे हैं उसे सभी देवी-देवता सफल बनाएं। इसी परंपरा के अनुसार काशीवासी मांगलिक कार्यों का आमंत्रण बाबा विश्वनाथ को भी देते हैं।

अब अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए एक जनवरी से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क महाभियान शुरू होना है। ऐसे में संघ विचार परिवार पहला निमंत्रण बाबा विश्वनाथ को देगा।

संघ परिवार आमंत्रण के लिए हल्दीयुक्त अक्षत, श्रीराम का चित्र और आमंत्रण पत्र बाबा विश्वनाथ को अर्पित करेगा। इसके बाद वहां मौजूद बाबा के भक्तों को भी प्रसाद के रूप अक्षत दिया जाएगा। विश्व का सबसे बड़ा संगठन सबसे बड़ा अभियान अक्षत वितरण शुरू करेगा।

18 से 21 जनवरी तक गांव व नगर में निकाली जाएगी प्रभातफेरी

काशी क्षेत्र के 27 जिलों के लगभग 22 हजार गांव व मोहल्ले तक इस महाअभियान को ले जाया जाएगा। 5-5 स्वयंसेवकों की टोली गांव-गांव मोहल्ले-मोहल्ले जाएगी। इसे 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद 18 से 21 जनवरी तक गांव व नगर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने पर भक्तों ने दीप जलाकर दीपावली मनाई थी। उसी तरह 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला के गर्भ गृह में पुनर्प्रतिष्ठित होने की खुशी में 22 जनवरी को सायंकाल घर-घर दीपावली मनाई जाएगी।

मंदिरों व घरों पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। 11:00 बजे से लेकर सूर्यास्त तक के श्रृंखलाबद्ध ढंग से बड़ी स्क्रीन पर प्राणप्रतिष्ठा समारोह को जीवंत दिखाया जाएगा। मंदिरों में शंखनाद, घंटा नाद, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा।

अयोध्या धाम जंक्शन पर बीएचयू के छात्र कर रहे पेंटिंग

अयोध्या ही नहीं पूरा देश इन दिनों राममय हो चला है। अयोध्या धाम जंक्शन पर इन दिनों दृश्य कला संकाय, बीएचयू के पूर्व छात्र पेंटिंग कर रहे हैं। दीवारों पर राम मंदिर, माता सीता, प्रभु श्रीराम, हनुमान आदि पात्रों के चित्रों को भी उकेरा जा रहा है। बीएचयू से एमएफए कर चुके बिहार निवासी उपेंद्र कुमार महतो सहित कई कलाकारों को इससे रोजगार भी मिल रहा है।

उपेंद्र ने बताया कि रेलवे अयोध्या धाम स्टेशन पर राम का चित्र बनया जा रहा है। यह चित्र प्लेटफार्म के दीवार पर बनाया जा रहा है। बताया कि इसके बाद शहर के कुछ हिस्सों की बाउंड्री पर भी पेंटिंग की जाएगी। इसके लिए कोटेशन दिया गया है, आर्डर मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें :

CM Yogi का अयोध्या दौरा आज, PM मोदी के अयोध्या आगमन से पहले तैयारियों की करेंगे समीक्षा; सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा