Move to Jagran APP

पद्मविभूषण पं छन्नूलाल लाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्र का कोरोना से हुआ निधन

ख्यात शास्त्री संगीत गायक पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्र का बीती रात मैदागिन स्थित मेडविन अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह मेडविन अस्पताल में भर्ती थीं। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 03:40 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 09:45 PM (IST)
पद्मविभूषण पं छन्नूलाल लाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्र का कोरोना से हुआ निधन
पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्र का बीती रात निधन हो गया।

वाराणसी, जेएनएन। ख्यात शास्त्री संगीत गायक पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्र का बीती रात मैदागिन स्थित मेडविन अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह मेडविन अस्पताल में भर्ती थीं। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बीते तीन दिनों से उनकी वोमिटिंग बंद नहीं हो रही थी। संगीता मिश्रा अपने पिता के साथ ही रहती थीं। उनको एक पुत्री और एक पुत्र आदित्य मिश्र हैं। आदित्य भी संगीत विधा से जुड़े हैं।

loksabha election banner

कोरोना ने इस परिवार पर दुःख का ऐसा पहाड़ डाला है कि सप्ताह भर के अंदर दो लोगों को कोरोना ने चीर निद्रा में सुला दिया है। गत दिनों पूर्व पं छन्नूलाल लाल मिश्रा की पत्नी का निधन हुआ था। अभी परिवार उस शोक से उबरा भी नहीं था तब तक परिवार के एक और सदस्य के चले जाने से पूरा परिवार स्तब्ध है। दैनिक जागरण प्रतिनिधि से पं छन्नूलाल मिश्र की छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्र ने बताया कि पंडित जी शोक में हैं किसी से कुछ बात नहीं कर रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिवार ने मांगा सीसीटीवी

ख्यात शास्त्री गायक पं. छन्नूलाल मिश्रा की सबसे छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा ने बताया कि दीदी संगीता मिश्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हम लोग उनको लेकर मेडविन अस्पताल में दिखाने गए थे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बताया कि उनको भर्ती करना पड़ेगा। भर्ती करने के लिए अस्पताल ने डेढ़ लाख रुपये भी जमा कराए। भर्ती करने के दो दिन बाद हम लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से दीदी से मुलाकात या फोन पर वीडियो कॉल या फिर सीसीटीवी में देखने के लिए कहा तो अस्पताल प्रबंधन ने मना कर दिया। उसके बाद हम लोग प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित किया। उसके बाद उसी दिन शाम को डीएम कौशलराज शर्मा ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बात किया तब डॉक्टरों ने दीदी से एक बार वीडियो कॉल पर बात कराया। उसके तीन दिन बाद भोर में 2:55 बजे अस्पताल से फोन आया कि सॉरी हम लोग संगीता मिश्रा को नहीं बचा पाए। इस सम्बंध में हम अस्पताल प्रबंधन से भर्ती वाले दिन से लेकर मृत्यु के समय तक का सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। यदि वह दे देते हैं और इलाज से हम सन्तुष्ट नहीं होंगे तब हम अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

पंडित छन्नू लाल मिश्र की पत्नी का हृदयाघात से निधन

पंडित छन्नूलाल मिश्र की धर्म पत्नी मनोरमा देवी का 26 अप्रैलको निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। उन्हें सांस में दिक्कत होने के कारण रविवार को रवीन्द्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने दिन में 11 बजे अंतिम सांस ली। बाद में उनके पार्थिव शरीर को महमूरगंज स्थित उनके आवास लाया गया। उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा।

मनोरमा देवी ख्यात तबला वादक पंडित अनोखेलाल मिश्र की पुत्री थीं और खुद अच्छी तबला वादिका थीं। उनके पुत्र ख्यात तबला वादक रामकुमार मिश्र स्वयं मनोरमा देवी के शिष्य थे। छन्नूलाल मिश्र व उनकी चार पुत्रियां हैं। पुत्र रामकुमार मिश्र इस समय दिल्ली में निवास कर रहे हैं। माता के निधन की सूचना पाकर वे रवाना हो चुके हैं। उनके नाती कृष्ण कुमार उपाध्याय स्वयं तबला वादक व मनोरमा देवी के शिष्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.