Move to Jagran APP

वाराणसी में संगीत समारोह : बारिश की रिमझिम फुहार के बीच पद्मश्री सोमा घोष ने सुरों से बहाई रसधार

बारिश की रिमझिम फुहार के बीच पद्मश्री डा. सोमा घोष ने छावनी स्थित एक होटल में सुरों की ऐसी रसधार बहाई की श्रोता मुग्ध हो उठे। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित संगीत से सदभाव का। उन्होंने अपने प्रस्तुति की शुरुआत राग कलावती से किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 10:16 PM (IST)
वाराणसी में संगीत समारोह : बारिश की रिमझिम फुहार के बीच पद्मश्री सोमा घोष ने सुरों से बहाई रसधार
छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित संगीत समारोह के दौरान गायन प्रस्तुत करती पद्मश्री सोमा घोष।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : बारिश की रिमझिम फुहार के बीच पद्मश्री डा. सोमा घोष ने छावनी स्थित एक होटल में सुरों की ऐसी रसधार बहाई की श्रोता मुग्ध हो उठे। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित संगीत से सदभाव का। उन्होंने अपने प्रस्तुति की शुरुआत राग कलावती से किया। पहली प्रस्तुति में उन्होंने दर्शन दीजो श्याम... से भगवान श्रीकृष्ण को मंच से प्रणाम किया। उसके बाद छोटा ख्याल सुनाया। जिसके बोल जिया नहीं माने न माने... थे। इसके बाद तराना की प्रस्तुति दी। उसके बाद बागेश्वरी देवी का गाया गीत दादरा की प्रस्तुति दी। जिसके बोल जाओ कान्हा करो न मोसे रार... थे। अंतिम प्रस्तुति में उन्होंने श्रोताओं की फरमाइश पर गजल सुनाया। जिसके बोल फैसले ऐसे न होंगे ये कभी सोचा न था... थे। तबला विवेक मिश्र, हारमोनियम पर पंकज मिश्र, वायलिन पर सुखदेव मिश्र, कीबोर्ड पर संतोष कुमार ने कुशल संगत किया। इससे पहले संगीत संध्या में श्रोताओं ने दुर्जय भौमिक (तबला), सुखदेव प्रसाद मिश्रा (वायलिन), अंकित पारिख (पखावज) की त्रिबंदी में राग यमन का अलाप, जोड़, झाला की प्रस्तुति से आनंदित हुए। तीनों कलाकारों ने राग पीलू सुनाकर मंच को प्रणाम किया। इस दौरान विनय जैन, अशोक अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, विनोद अग्निहोत्री, श्याम कृष्ण अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेश पेशवानी, प्रफुल्ल राय थे। इस संगीत संध्या में आनलाइन भी सैकड़ों लोग आनलाइन जुड़े रहे। संचालन सौरभ चक्रवर्ती, धन्यवाद सुरेंद्र मिश्र ने दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.