Move to Jagran APP

2022 में उत्‍तर प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार, योगी सरकार में विकास नहीं अपराध बोल रहा

2022 में प्रदेश की जनता योगी सरकार को उखाड़कर फेंकने के बाद सपा को सत्ता की चाभी देने वाली है बोले समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 08:50 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 10:12 AM (IST)
2022 में उत्‍तर प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार, योगी सरकार में विकास नहीं अपराध बोल रहा
2022 में उत्‍तर प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार, योगी सरकार में विकास नहीं अपराध बोल रहा

मीरजापुर, जेएनएन। वर्तमान सरकार में विकास कार्य ठप हो गया है। केवल अपराध में बढ़ोतरी हो रही है। हर तरफ हत्या, लूट, चोरी व दुष्‍कर्म की घटनाएं घट रही है जिससे प्रदेश की जनता दहशत में है। वादा तो सबका साथ सबका विकास करने की बात करते हैं परंतु प्रदेश में विकास कही नजर नहीं आ रहा है। 2022 में प्रदेश की जनता योगी सरकार को उखाड़कर फेंकने के बाद सपा को सत्ता की चाभी देने वाली है ताकि विकास हो सके। ये बातें समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में कही।

loksabha election banner

इसके पूर्व डा. निर्मल ने कार्यालय स्थित डा. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। बातचीत के दौरान कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश का काफी विकास हुआ। बेरोजगारों को रोजगार देने, सौ नंबर व एंबुलेंस से लेकर मेट्रो ट्रेन चलाने तक उन्हीं की देन है। आज की सरकार केवल नाम बदलने का काम कर रही है। कहा कि जिले के व्यापार में शास्त्री सेतु का अहम रोल है। जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे व्यापार ठप पड़ा है। इसका पार्टी के द्वारा सदन में भी उठाया जा चुका है। स्वागत करने वालों में सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहर मौर्या, आनंद त्रिपाठी, अरूण, रमाशंकर, अशोक, नसीश कुरैशी, रमेश, अभय यादव, रवि, अनुराग, आकाश, राजकुमार, उमा आदि शामिल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.